For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली के साथ टॉस के समय खड़ा होना हर किसी के लिए खास मौका होगा- काइल कोएत्जेर

नई दिल्लीः विराट कोहली के साथ खड़े होना किसी भी नए क्रिकेटर के लिए एक बड़ी बात होगी। एक नया खिलाड़ी पुराने दिग्गज को देखकर खेल के काफी गुर सीखता है और उसकी मानसिकता में भी बहुत बदलाव आता है। कई बार तो मोटिवेटेड खिलाड़ी अपने आइडियल से मिलकर भी बड़े प्लेयर बन जाते हैं।

एक समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक ऐसे ही युवा थे जो अपने सीनियरों से मिलकर काफी कुछ सीखते थे और आज वे खुद एक सीनियर की भूमिका में आ चुके हैं। ऐसे में जब विराट कोहली से मुलाकात को लेकर स्कॉटलैंड के कप्तान ने विशेष अवसर बताया तो उनका उत्साह समझ में आता है।

कप्तान काइल कोएत्जेर ने भारतीय टीम के साथ अपने होने वाले मुकाबले को विश्व कप में अपनी टीम का सबसे बड़ा मैच भी बताया है। काइल कोएत्जेर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, "यह खेल हमारे लिए T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा होने जा रहा है। विराट कोहली के साथ टॉस के समय खड़ा होना एक विशेष अवसर है। यह केवल मेरे लिए ही नहीं, बल्कि किसी भी इंसान के लिए है। वे खेल के एक आदर्श हैं, और जिस तरीके से वे रन बनाते हैं, वे एक स्टाइलिश आदमी हैं।

काइल कोएत्जेर यह भी मानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के सामने उनको कड़ा मैच खेलना होगा और कोशिश करनी होगी कि टीम इंडिया को जितना हो सके मैच में कठिनाई का सामना कराएं लेकिन इसके साथ ही वे जानते हैं कि यह मैच स्कॉटलैंड के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

स्कॉटलैंड की टीम ने क्वालीफायर में अपने तीनों मुकाबले जीतने के बाद प्रतियोगिता में काफी हलचल मचाई थी क्योंकि तब उन्होंने बांग्लादेश को भी हराया था। इसके अलावा वे पापुआ न्यू गिनी और ओमान की टीम को भी हराकर सुपर 12 में प्रवेश कर गए। वैसे तो इस तरह की टीमों के पास काफी संशोधन होने चाहिए लेकिन क्रिकेट में स्कॉटलैंड की हालत बहुत अच्छी नहीं है क्योंकि अभी भी उनको फुल टाइम की आईसीसी मेंबरशिप मिलनी बाकी है और उनके पास पूरी तरह से लैस प्रोफेशनल यूनिट भी अभी नहीं है।

कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो कुछ और काम धंधा देखते हैं जैसे कि बांग्लादेश के खिलाफ जीत के हीरो रहे क्रिस ग्रीव्स अमेजन के लिए पार्सल की डिलीवरी करते हैं। यहां तक कि काइल कोएत्जेर को भी दो और नौकरियां करनी पड़ती है। वे काउंटी में कोचिंग देते हैं और उनके पास एक लोकल क्लब भी है जिसको वे चलाते हैं।

काइल कोएत्जेर मानते हैं कि स्कॉटलैंड क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों के पास पहले पैसे का सोर्स होना बहुत जरूरी है। स्कॉटलैंड क्रिकेट के पास ज्यादा पैसे नहीं है और वे किसी ऐसे स्पॉन्सर को देख रहे हैं जो उनकी अतिरिक्त फंड की जरूरतों को पूरा कर दें। स्कॉटलैंड की टीम क्वालीफायर्स मैच में जितने आत्मविश्वास के साथ चली उतनी ही बुरी तरह से सुपर 12 में आकर लड़खड़ा गई क्योंकि यहां पर अफगानिस्तान ने उनको पहले ही मैच में 34 रनों से हार का स्वाद चखा कर बता दिया है कि क्रिकेट की डगर स्कॉटलैंड के लिए अभी इतनी आसान नहीं है। इसके बाद नामीबिया ने भी चार विकेट से उनको हराया और अब स्कॉटलैंड से किसी तरह की कोई उम्मीद बाकी नहीं है।

Story first published: Sunday, October 31, 2021, 18:02 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+