Semifinal 1: 2 साल के सुपर रोमांच के बाद वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड फिर आमने-सामने

नई दिल्लीः आज यानी 10 नवंबर को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला है। इस मैच से पहले दोनों टीमों का बेहद रोचक इतिहास जुड़ा है और यह मैच महज एक सेमीफाइनल से काफी ऊपर का मामला बन गया है। दो साल पहले 2019 में इन्हीं दोनों के बीच में 50 ओवर फॉर्मेट का वर्ल्ड कप हुआ था जो वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे महान मुकाबला माना जाता है। दोनों टीमों ने जान की बाजी लड़ा दी थी जिसके चलते वह मैच टाई हुआ और फिर सुपर ओवर में भी टाई ही देखने को लगा। नतीजा बाउंड्री काउंट नियम के जरिए निकाला गया। इंग्लैंड ट्रॉफी जीत गया और न्यूजीलैंड दिल। इस बार कीवी दिल के बजाए मैच जीतना चाहेगी और अंग्रेज टीम बिना किसी शक के लिए क्लीन फिनिश करना चाहेगी। इसलिए यह मुकाबला रोमांचक हो चला है।

काश इस बार भी बेन स्टोक्स इंग्लिश टीम में होता तो यह मुकाबला और भी रोचक बन जाता। इंग्लैंड की समस्या जेसन रॉय की चोट भी है जो सेमीफाइनल से बाहर हो चुके हैं। अंग्रेज कप्तान इयोन मोर्गन भी मानते हैं कि इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले जीतने के लिए पूरी तरह फेवरेट नहीं है।

उन्होंने कहा, मैं ये नहीं कहूंगा कि हम पूरी तरह फेवरेट हैं। न्यूजीलैंड के पास पूरी स्ट्रेंथ हैं। हमारे खिलाड़ी इस चुनौती का सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमें उनको हराने के लिए अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।

इंग्लैंड का वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है। कीवी के खिलाफ उनको 3-2 से सफलता मिली है। लेकिन इस बार इंग्लैंड के पास पूरी ताकत नहीं है। डेथ बॉलर टाइमल मिल्स भी बाहर हो चुके हैं।

यह मैच अबू धाबी में खेला जाएगा जहां पर पेसरों को कुछ सफलताएं मिली हैं। रात का मैच है तो ओस एक फैक्टर रहेगा। यहां बाउंड्री बड़ी हैं लेकिन हमने देखा की विश्व कप के बाद के मैचों में यहां खूब रन बने हैं।

इंग्लैंड की टीम डेविड मलान या जॉनी बेयरस्टो को जोस बटलर का साथ देने के लिए भेज सकती है। जबकि कीवी टीम इसी मैदान पर हाल में ही अफगानिस्तान को आसान मात दे चुकी है। उम्मीद है कि वे उसी टीम के साथ खेलने के लिए उतरेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-

इंग्लैंड- जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स विंस/सैम बिलिंग्स, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, इयोन मोर्गन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, मार्क वुड, आदिल राशिद

न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (c), डेवोन कॉनवे (wk), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट

Story first published: Wednesday, November 10, 2021, 10:51 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+