कोलकाता। भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मैच का क्या परिणाम होगा..ये तो आज रात तय हो जायेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं की खिलाड़ियों की सोच.. खेल और एक-दूसरे के प्रति आम इंसानों से काफी अलग होती है जिसका साक्षात प्रमाण दिया है टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली ने।
कोलकाता में नेट प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली ने पाकिस्तान टीम के प्रति दोस्ताना रवैया दिखाते हुए अपना बैट मो.आमिर को गिफ्ट किया। हुआ यूं कि नेट प्रैक्टिस के दौरान कोहली के पास अचानक से मो. आमिर पहुंचे तो पहले उन्होंने कोहली के प्रति हैंड शेक के लिए हाथ बढ़ाया जिसे कोहली ने नम्रता से स्वीकार किया और उसके बाद दोनों मैदान पर ही बातें करने लगे।
इस बातचीत के दौरान आमिर ने कई बार कोहली के बैट की ओर देखा जिस पर कोहली ने उन्हें अपना बैट ही गिफ्ट कर दिया। निश्चित तौर पर कोहली का यह दोस्ताना बर्ताव तारीफ के काबिल है। जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं।
विराट ने इससे पहले भी मो. आमिर की खुलकर प्रशंसा की थी। मैच फिक्सिंग के आरोप में पांच साल बैन और सजा काटने के बाद मो. आमिर ने क्रिकेट में बढ़िया वापसी की है। एशिया कप के दौरान भी मो. आमिर की उम्दा बॉलिंग की तारीफ कोहली ने की थी।
#IndvsPak #WT20 #Bromance @imVkohli gifts Mohd Amir bat in fresh show of love https://t.co/uWW9ihzi9u pic.twitter.com/IALX2kfZYu
— TOI Sports News (@TOISportsNews) 18 March 2016