मैच छोड़कर पाक खिलाड़ी हफीज को जाना पड़ा बाथरूम, श्रीलंका ने कहा 'यहां नहीं खेलेंगे क्रिकेट'

दुबई। पाकिस्तान और श्रीलंका पांच मैचों की वनडे सीरीज दुबई में खेल रहे हैं। सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने 83 रनों से जीत लिया। इस मैच में पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने शानदार गेंदबाजी की। लेकिन मैच दौरान एक घटना ने उन्हें चर्चा का विषय बना दिया। दरअसल हफीज ने अपने 10 ओवर में सिर्फ 32 रन देकर 1 विकेट लिया। अपना स्पैल खत्म करने के बाद उन्हें एक ऐसी समस्या आ गई जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

अंपायर के पास गए और बाथरूम जाने की इजाजत मांगी

अंपायर के पास गए और बाथरूम जाने की इजाजत मांगी

हफीज स्पैल खत्म करते ही अंपायर के पास गए और बाथरूम जाने की इजाजत मांगी। अंपायर की हामी भरते ही हफीज तेजी से पैवेलियन की ओर दौड़े। बता दें कि पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम के शानदार शतक और शोएब मलिक की ऑलराउंडर पारी के चलते पाकिस्तान ने श्रीलंका को सीरीज के पहले मैट में 83 रनों से हरा दिया।

श्रीलंका ने कहा 'नहीं खेलेंगे क्रिकेट'

श्रीलंका ने कहा 'नहीं खेलेंगे क्रिकेट'

दुबई में पहले वनडे के बाद श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के 40 अनुबंधित खिलाड़ियों ने बोर्ड को एक पत्र लिखा है। खिलाड़ियों ने पत्र में लिखा है कि वे अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच के लिए लाहौर जाना नहीं चाहते हैं। जो लेटर बोर्ड को भेजा गया है उसमें मौजूदा श्रीलंकाई टीम के सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं। श्रीलंका के सभी अनुबंधित खिलाड़ियों की ओर से पत्र में सीधे तौर पर तो नहीं कहा गया है कि वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं लेकिन उन्होंने कहा है कि बोर्ड को वेन्यू बदलने पर विचार करना चाहिए।

आईसीसी खिलाड़ियों से करेगा मुलाकात, बताएगा हालात

आईसीसी खिलाड़ियों से करेगा मुलाकात, बताएगा हालात

क्रिकबज ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के हवाले से लिखा है- "श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड बहुत जल्द खिलाड़ियों से बातचीत करेगा। हम सीरीज के बीच में उन्हें परेशान नहीं करना चाहते हैं। लेकिन हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हर विकल्प का इस्तेमाल करेंगे। हमारे खिलाड़ियों को लाहौर की स्थिति के बारे में बताने के लिए आईसीसी भी शनिवार को उनसे मिलेंगा।"

इस खिलाड़ी ने नहीं किए हैं हस्ताक्षर, ये रही वजह

इस खिलाड़ी ने नहीं किए हैं हस्ताक्षर, ये रही वजह

माना जा रहा है कि श्रीलंका के ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने इस पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं क्योंकि वह पिछले महीने विश्व इलेवन की टीम का हिस्सा थे। जिसने पिछले महीने लाहौर में तीन टी -20 सीरीज खेली थी। बता दें कि 2009 लाहौर के इसी गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दम तोड़ रहा है। इस हमले में कई खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Story first published: Saturday, October 14, 2017, 16:49 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+