पाकिस्तान के खिलाफ धोनी खेलेंगे नंबर 4 पर, रहाणे-भज्जी को मिलेगी जगह?

कोलकाता। 19 मार्च को भारत-पाकिस्तान के बीच में हाईवोल्टेज मुकाबला इंडियन क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले प्लेस यानी कि कोलकाता के ईडन-गार्डन में होने जा रहा है। हालांकि कागज और मौजूदा फार्म की बात करें तो टीम इंडिया हर लिहाज से पाकिस्तान पर भारी है।

पाक अगर भारत को हरायेगा तो पूरे मूल्क के सामने स्ट्रिप डांस करूगीं: पाक मॉडल

लेकिन पाकिस्तान टीम ने टी20 विश्वकप में जोरदार आगाज किया है उसने बांग्लादेश को भारी रनों से पराजित किया है तो वहीं इंडिया की शुरूआत काफी शर्मनाक ढंग से हुई है। टीम बुरी तरह न्यूजीलैंड से हारी है जिसके बाद उस पर पाकिस्तान से मुकाबले के लिए डबल प्रेशर हो गया है।

5 साल से धोनी ने नहीं भरा हमर कार का टैक्स, लगेगा जुर्माना

इसलिए क्रिकेट के महारथियों का कहना है कि टीम इंडिया को इस मुकाबले के लिए कुछ परिवर्तन करने होंगे, टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है तो वहीं बालिंग में पाकिस्तान का कोई जवाब नहीं इसलिए कप्तान धोनी को इस मैच के लिए अपने और टीम इंडिया में कुछ चेंज करने होंगे।

धोनी की पूजा करते हैं पाकिस्तान के विकेटकीपर सरफराज

आईये एक्सपर्टस की नजर में जानते हैं पाकिस्तान के मुकाबले में टीम इंडिया और कप्तान धोनी को किस पोजिशन पर खेलना चाहिए..

नंबर चार पर

नंबर चार पर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली समेत कई पूर्व दिग्गजों ने कहा है कि धोनी को अपनी फेवरेट जगह छोड़कर यानी नंबर 7 की जगह नंबर 4 पर बैटिंग करनी होगी।

मिडिल आर्डर को मजबूती मिलेगी

मिडिल आर्डर को मजबूती मिलेगी

अगर धोनी बैटिंग करने ऊपर आते हैं तो टीम इंडिया के मिडिल आर्डर को मजबूती मिलेगी जो कि ओपनर्स के जल्दी आउट हो जाने की वजह से पूरी तरह से ध्वस्त हो जाता है।

धवन की जगह रहाणे

धवन की जगह रहाणे

एक्सपर्टस की नजर में धोनी को पाकिस्तान के खिलाफ खराब फार्म में चल रहे शिखर धवन की जगह अजिंक्ये रहाणे को टीम में शामिल करना होगा क्योंकि धवन का सस्ते में आउट होना टीम को प्रेशर में ले जाता है।

कोहली-रोहित

कोहली-रोहित

एक्सपर्टस की नजर में धोनी को पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा से ओपन कराना चाहिए और रहाणे को नंबर तीन पर बैटिंग करानी चाहिए क्योंकि रहाणे को पिच पर टिकने के लिए कुछ वक्त चाहिए होता है।

अश्विन की जगह भज्जी

अश्विन की जगह भज्जी

धोनी के फेवरेट आर अश्विन पिछले काफी समय से विकेट के लिए संघर्ष कर रहे हैं ऐसे में पाकिस्तानी मो.आमिर के मुकाबले टीम में हरभजन सिंह को होना चाहिए जिनके पास पाकिस्तान के खिलाफ लंबा और बढि़या अनुभव है। वो तुरूप का पत्ता साबित हो सकते हैं।

युवी-रैना

युवी-रैना

युवी और रैना को पांच और छह की पोजिशन पर खेलना चाहिए क्योंकि इस नंबर पर टीम को लंबे और अच्छे हिट्स की जरूरत होती है और दोनों ही खिलाड़ियों के पास पाकिस्तान के खिलाफ बढ़िया रिकार्ड है और दोनों ही अनुभव वाले प्लेयर्स हैं, जिसका फायदा टीम को मिल सकता है।

#टी 20 विश्वकप: twitter के ड्रीम इलेवन के कैप्टन भी धोनी

#टी 20 विश्वकप: twitter के ड्रीम इलेवन के कैप्टन भी धोनी

#टी 20 विश्वकप: twitter के ड्रीम इलेवन के कैप्टन भी धोनी

Story first published: Friday, March 18, 2016, 14:46 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+