
यह एक खेल है और उस दिन बेहतर टीम जीती
पूर्व क्रिकेटर ने एक ट्वीट में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, "आलोचना करना ठीक है लेकिन खिलाड़ियों को गाली नहीं देनी चाहिए। यह एक खेल है और उस दिन बेहतर टीम जीती। केवल इन क्रिकेटरों ने हाल के वर्षों में भारत के लिए कई मैच जीते हैं। और जो हार कर जीत जाता है उसे बाजीगर कहते है।'' गाैर हो कि पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान से पहले ओमान की टीम ने इसी विश्व कप में अमीरात के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन उसने 130 रनों का लक्ष्य हासिल किया था, जबकि पाकिस्तान ने 152 रनों का पीछा किया है।

फैंस को थी जीत की उम्मीद
वहीं भारतीय फैंस थे जिन्हें इस मैच से धमाकेदार जीत की उम्मीद थी। वो इसलिए, क्योंकि माैजूदा समय में भारत के पास विश्व स्तर के टाॅप खिलाड़ी हैं, हालांकि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की नाबाद अर्धशकीय पारियों ने मैच को एकतरफा कर दिया। पूरे मैच में एक समय भी नहीं लगा कि भारत पकड़ बना रहा है। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। फिर पारी के तीसरे ओवर में केएल राहुल (3) को भी आउट कर दिया। शाहीन द्वारा लिए गए इन दो विकटों के बाद रिषभ पंत (39) आैर विराट कोहली (57) क्रीज पर टिकते दिखे, जिस कारण टीम 152 तक पहुंच पाई। लक्ष्य फाइट करने के लायक था, लेकिन बाबर ने नाबाद 68 व रिजवान ने नाबाद 79 रन बनाक टीम को आसान जीत दिला दी। इसी के साथ भारतीय फैंस जश्न मनाने से चूक गए।

भारत 12-0 से आगे था
इस मुकाबले से पहले भारत-पाकिस्तान का आईसीसी विश्व कप में 12 बार आमना सामना हुआ था। सात बार 50 ओवर के वनडे विश्व कप में पाकिस्तान को मात मिली थी तो 5 बार टी20 विश्व कप में हार झेलनी पड़ी थी। इस तरह भारत अभी तक विश्व कप मुकाबलों में भारत ने 12-0 से बढ़त बनाई हुई थी जो अब टूट गई। कोहली पहले भारतीय कप्तान बने हैं जिनके नेतृत्व में विश्व कप में पाकिस्तान से हार मिली।


Click it and Unblock the Notifications
