Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 WC: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के नजरिए से खुश नहीं अजय जडेजा

नई दिल्लीः पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा इस बात से खुश नहीं है पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली बहुत जल्दी बैकफुट पर आ गए। कोहली ने मैच हारने के बाद कहा था कि जब भारत के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए तो टीम पर दबाव आ गया और उनको अपनी मैच प्लानिंग को बदलने पर विचार करना पड़ा।

जडेजा ने कहा कि वह निराश थे जब भारत के कप्तान विराट कोहली ने ये बात कही क्योंकि उन्होंने 2021 टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने सलामी बल्लेबाजों को जल्दी खो दिया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने मैच के पहले और तीसरे ओवर में रोहित शर्मा और केएल राहुल को आउट किया और कोहली ने कहा कि स्पेल ने भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में डाल दिया।

जडेजा ने क्रिकबज पर कहा, "मैंने उस दिन विराट कोहली का बयान सुना था। उन्होंने कहा कि जब हमने दो विकेट गंवाए, तो हम पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पिछड़ गए। मैं इससे निराश था।"

उन्होंने आगे कहा, "जब विराट कोहली जैसा खिलाड़ी बीच में होता है, तो मैच खत्म होने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने दो गेंद भी नहीं खेली थी और ऐसा सोचने लगे थे। इसलिए, यह भारत के नजरिए को दर्शाता है।"

कोहली ने 49 गेंदों में 57 रन बनाए, लेकिन शायद ही कोई बल्लेबाज उस तरह से चला क्योंकि पाकिस्तान ने भारत को 151/7 पर रोक दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और उनके सलामी जोड़ीदार मोहम्मद रिजवान ने बिना विकेट खोए मैच जीतना सुनिश्चित किया। यह T20i मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पहली 10 विकेट की जीत थी और किसी भी विश्व कप खेल में भारत पर उनकी पहली जीत थी।

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर ग्रुप 2 में अपनी स्थिति मजबूत की। भारत अब रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा जो टूर्नामेंट में अपने भाग्य का फैसला करने के लिए एक महत्वपूर्ण मैच होगा।

Story first published: Thursday, October 28, 2021, 10:25 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+