रोहित-कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी पर होगा पाकिस्तान का ध्यान, बाबर ने बताया कौन होगा T20 WC में खतरनाक खिलाड़ी

नई दिल्ली। यूएई और ओमान के मैदान पर 17 अक्टूबर से खेले जाने वाले टी20 विश्वकप को शुरू होने में अब कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है। इस टूर्नामेंट के दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है, जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है जिन्हें इस प्रारूप के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। कई पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि टी20 विश्वकप में यह खिलाड़ी सबसे खतरनाक साबित होने वाले हैं, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम की राय इससे काफी अलग है।

बाबर आजम ने टी20 विश्वकप के सबसे खतरनाक बल्लेबाज पर बात करते हुए बताया कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और उनकी टीम के तेज गेंदबाज हसन अली इस टूर्नामेंट में सबसे शानदार प्रदर्शन करते नजर आयेंगे जिस पर सभी की नजरें होने वाली है। आईसीसी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर ने यह बात कही।

और पढ़ें: दर्शकों के बीच भारत में खेला जायेगा आईपीएल 2022?, मेजबानी को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि बल्लेबाज के तौर पर केन विलियमसन और गेंदबाज के रूप में हसन अली इस टूर्नामेंट के सबसे सफल खिलाड़ी बनने वाले हैं।' बाबर आजम ने हाल ही में दावा किया था कि टी20 विश्वकप में भले ही पाकिस्तान को 5 बार हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस बार पाकिस्तान की टीम भारत को धूल चटा देगी। पाकिस्तान की टीम को अपने पहले ही मुकाबले में भारत का सामना करना है जो कि 24 अक्टूबर को खेला जायेगा।

वहीं श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका का मानना है कि इस टी20 विश्वकप में गेंदबाज के तौर पर राशिद खान और बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा सबसे सफल खिलाड़ी बनते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: T20 World Cup के लिये PCB ने जारी की ऑफिशियल जर्सी, मेजबानी के नाम में किया बदलाव

गौरतलब है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और हाल ही में आयोजित हुई नेशनल टी20 कप में भी शानदार रहा है। अपनी फॉर्म पर बात करते हुए बाबर आजम ने कहा कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिये गर्व की बात है और कप्तान के तौर पर यहां बैठना काफी शानदार अहसास है।

बाबर आजम ने कहा कि यह एक नया चैलेंज है और मुझे भरोसा है कि वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जाहिर तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने से आपको अपनी फॉर्म में भरोसा होता है और मुझे लगता है कि मेरी अच्छी फॉर्म मेरे लिये फायदेमंद होगी।

Story first published: Saturday, October 16, 2021, 22:44 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+