For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup 2021 के लिए बीसीसीआई करेगा स्पेशल मीटिंग, कोविड-19 पर होगी चर्चा

नई दिल्ली, 19 मईः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की नजरें अक्टूबर-नवंबर में होने वाले T20 वर्ल्ड कप पर है जो कि भारत में होना प्रस्तावित है। इसके चलते बीसीसीआई एक स्पेशल जनरल मीटिंग यानी एसजीएम की तैयारी कर रहा है जो कि 29 मई को होगी। यह एक वर्चुअल मीटिंग होगी जो कि आईसीसी की 1 जून को होने वाली मीटिंग से ठीक पहले हो रही है। मीटिंग का अधिकांश फोकस इस साल के अंत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप पर रहेगा।

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया है कि यह मीटिंग अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित T20 वर्ल्ड कप को लेकर रखी गई है। सूत्र ने कहा, "आईसीसी 1 जून को मीटिंग करेगी और उससे पहले हम अपनी मीटिंग करेंगे जो कि 29 मई को होगी। मीटिंग में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा होगी और देखा जाएगा कि हम क्या उपाय कर सकते हैं। इसके साथ ही T20 वर्ल्ड कप पर फोकस रहेगा जो कि अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना प्रस्तावित है।"

बीसीसीआई ने इस प्रतियोगिता के लिए 9 जगहों का चुनाव किया है जो कि अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता, नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, धर्मशाला और लखनऊ शामिल हैं। बीसीसीआई की अंतिम अपैक्स काउंसिल मीटिंग में स्टेट एसोसिएशन को भी अपनी तैयारियां मजबूत करने के लिए कहा गया था और साथ ही कोरोनावायरस महामारी पर भी नजर रखने के लिए कहा गया था। बीसीसीआई स्टेट एसोसिएशन को आने वाले विश्व कप की तैयारी के लिए मुस्तैद कर चुका है।

बीसीसीआई के सूत्र ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "9 जगह के बारे में जानकारी दे दी गई है और एक बार फिर से इस बात पर विचार विमर्श हुआ था कि शो पीस इवेंट के लिए तैयारियां जारी रहनी चाहिए और साथ ही कोविड-19 की स्थितियों पर भी नजरें बनी रहेंगी। जैसे-जैसे प्रतियोगिता का समय नजदीक आता जाएगा तभी एक निश्चित फैसला किया जाएगा। अभी यह बहुत जल्दबाजी है कि हम कल्पना करें अक्टूबर-नवंबर में कोरोनावायरस को लेकर क्या होने जा रहा है। लेकिन बीसीसीआई की तैयारियां जारी रहेंगी।"

इस सूत्र से जब पूछा गया कि एसजीएम की मीटिंग में टी-20 वर्ल्ड कप के अलावा क्या और मुद्दे भी शामिल होंगे तो उसने जानकारी देते हुए कहा कि हां t20 विश्व कप के अलावा कुछ अन्य मुद्दे भी शामिल होंगे जिनमें इंटरनेशनल कैलेंडर पर चर्चा की जाएगी और महिला क्रिकेट पर भी डिटेल में चर्चा की जाएगी।

Story first published: Wednesday, May 19, 2021, 10:29 [IST]
Other articles published on May 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+