For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी सेमीफाइनल की रेस में बने रहने की टक्कर

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में अपना बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी। यह मैच ग्रुप 2 के लिए भी बहुत अहम होगा जो कि दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले हारने के बाद यहां एक दूसरे का आमना-सामना करेंगी और इस मैच के बाद ग्रुप 2 की आगे की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो जाएगी।

कोहली मैच को लेकर चितिंत नहीं-

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मैच के दबाव से फिलहाल मुक्त दिखते हैं। उन्होंने मैच से पहले मोहम्मद शमी को लेकर बातें की और हार्दिक पंड्या को लेकर भी बातें की। कोहली अन्य चीजों पर बातें करते हुए रिलेक्स दिखाई दिए और उन्होंने एक बार भी नहीं जताया कि भारतीय खेमे में पाकिस्तान से हारने के बाद कोई हलचल मची हुई है। इन सब चीजों के बावजूद यह कहना ठीक होगा कि यह मैच वाकई में दोनों टीमों के लिए बहुत कुछ दांव पर लेकर आ रहा है क्योंकि हारने वाली टीम के लिए सेमी फाइनल स्टेज में पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

आईसीसी प्रतियोगिताओं में न्यूजीलैंड आमतौर पर भारत पर हावी पड़ता रहा है लेकिन टी-20 फॉर्मेट हर दिन एक नया खेल लेकर आता है। और इस ग्रुप में अफगानिस्तान का प्रदर्शन भी आगे जाकर थोड़ी रोचकता पैदा कर सकता है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी कहा था कि यह उनके लिए बहुत बड़ा मुकाबला नहीं है और एक बार फिर से न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले को भी इसी तरह का मैच बताते हैं। कोहली ने शनिवार को कहा है कि लोग भले ही इस तरह की बातें करते रहेंगे टीम इंडिया एक और हार को बर्दाश्त नहीं कर पाएगी लेकिन हम इस तरह से नहीं सोचते हैं।

कोहली कहते हैं कि वे ऐसे ही इस खेल को खेलेंगे जिस तरह से वे स्पोर्ट्स को समझते हैं। लोग बाहर कुछ भी सोचें लेकिन टीम के अंदर उनकी बातों से कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। विराट कोहली के लिए T20 वर्ल्ड कप एक कप्तान के तौर पर अंतिम अभियान है और वह पहले ही एक बुरा इतिहास रच चुके हैं जो उनके लिए बहुत अच्छी बात नहीं है क्योंकि वह पहले भारतीय कप्तान बने हैं जिन्होंने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हारा है।

भारत के लिए एक और हार कप्तान विराट कोहली की बहुत बुरी विदाई लेकर आ सकती है लेकिन टीम इंडिया पर भरोसा कायम है और किसी को उम्मीद नहीं है कि बीसीसीआई की मेजबानी वाला वर्ल्ड कप भारत की इतनी जल्दी विदाई देखेगा लेकिन जैसे कि हमने कहा कि इस फॉर्मेट में कुछ भी हो सकता है और रविवार को फिर से हमें देखना होगा कि मैच किस करवट बैठता है।

हार्दिक को लेकर चर्चा तेज-

इससे पहले न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंट में 50 ओवर फॉरमैट में भी भारत को 2019 में हरा चुका है और इसी साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में भी हरा चुका है और अब T20 फॉर्मेट में इन दोनों टीमों का आमना-सामना हो रहा है। हार्दिक पंड्या को लेकर काफी चर्चाएं हैं कि क्या उनको प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी?

हार्दिक पंड्या पर बात करते हुए विराट कोहली ने बताया है कि भारतीय क्रिकेट टीम को छठे तेज गेंदबाजी विकल्प की भी जरूरत है और उन्होंने इस तरह के संकेत भी दिए हैं कि शायद हार्दिक पंड्या जरूरत पड़ने पर 1 या 2 ओवर एक सकते हैं। कागजों में भले ही हार्दिक पंड्या की मौजूदगी भारत को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प देती दिखाई दे रही हो लेकिन व्यवहारिक तौर पर भारत की असली तेज गेंदबाजी संघर्ष कर रही है जो ज्यादा चिंता का विषय है क्योंकि भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे धुरंधर पाकिस्तान के खिलाफ बिल्कुल संघर्ष करते हुए नजर आए थे।

विराट कोहली ने ऐसे में शार्दुल ठाकुर के महत्व पर भी बात की थी लेकिन टीम कॉन्बिनेशन को लेकर कोई ऐसा वादा नहीं किया है कि ठाकुर आएंगे ही आएंगे। शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन भी गेंदबाजी के लिए उपलब्ध है।

मार्टिन गुप्टिल हैं फिट-

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम के साथ भी कुछ समस्याएं हैं क्योंकि वे चाहेंगे उनके कप्तान केन विलियमसन की फॉर्म थोड़ी ठीक हो जाए। हालांकि टीम के लिए राहत की बात यह है कि मार्टिन गुप्टिल इस मैच में उपलब्ध रहेंगे। न्यूजीलैंड के पास काफी तेज गति से गेंदबाजी करने वाले बॉलर रहे हैं और इस बार लॉकी फर्ग्यूसन के बाहर होने के बाद एडम मिलने सिलेक्शन के लिए उपलब्ध है जोकि उतने ही एक्सप्रेस तेज गेंदबाज है।

Story first published: Sunday, October 31, 2021, 10:30 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+