For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup में किस रोल में नजर आयेंगे हार्दिक पांड्या, जानें टीम में क्या होगी भूमिका

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से 5 साल बाद खेले जाने वाले मल्टी नेशन टूर्नामेंट टी20 विश्वकप का आगाज 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई के मैदान पर होना है जिसका हिस्सा बनने वाली सभी 16 टीमें यूएई पहुंच चुकी है और तैयारियों में लगी हुई है। भारत को भी इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को खेलना है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ उसे कैंपेन का आगाज करना है। भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने इसको लेकर अपनी रिवाइज्ड 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें चयनकर्ताओं ने सभी को हैरान करते हुए हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को टीम में बरकरार रखने का फैसला किया है, वहीं पर अक्षर पटेल को रिजर्व टीम में भेजकर शार्दुल ठाकुर 15 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया है।

और पढ़ें: 'मैं उस जैसे खिलाड़ी को कभी टीम में नहीं रखूंगा', IPL में दिल्ली हार के बाद आर अश्विन पर भड़के संजय मांजरेकर

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी न करने और बल्ले से ज्यादा रन न बना पाने के चलते कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े किये। इसके साथ ही उनके टीम में सेलेक्शन को लेकर भी सवाल उठाये गये जिसमें चयनकर्ताओं ने उन्हें बतौर ऑलराउंडर शामिल करने की बात कही लेकिन वह गेंदबाजी न कर पाने की वजह से इस बात पर खरे नहीं उतर रहे हैं।

और पढ़ें: IPL 2021 के दूसरे क्वालिफायर में हार के बावजूद दिल्ली ने बनाये कई रिकॉर्ड, धवन-आवेश खान के नाम हुए कई आंकड़े

विश्वकप में फिनिशर बनेंगे हार्दिक पांड्या

विश्वकप में फिनिशर बनेंगे हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने भारत के लिये कई मैचों में बतौर हरफनमौला खिलाड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई है, जहां पर अहम ओवर्स में गेंदबाजी कर विकेट निकाले हैं तो वहीं पर रन बना कर मैच को फिनिश भी किया है। हालांकि जब से उन्होंने पीठ की सर्जरी कराई है तब से वह गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं जब पांड्या ने गेंदबाजी करने की कोशिश की तो उनकी पीठ ने साथ नहीं दिया है और यही वजह है कि उनके टीम में होने को लेकर इतनी चर्चा हो रही है। इस दौरान सबसे अहम सवाल यह उठ रहा है कि अगर हार्दिक पांड्या को टी20 विश्वकप में प्लेइंग 11 में जगह दी जाती है तो उनकी भूमिका क्या होगी, खासतौर पर तब जब वह गेंदबाजी में कुछ खास योगदान नहीं दे सकेंगे।

इस बीच बीसीसीआई के नजदीकी सूत्रों ने हार्दिक पांड्या की टीम में भूमिका को लेकर जवाब दिया है और बताया है कि उनका रोल इस विश्वकप में भारत के लिये मैच फिनिश करने का होगा। हालांकि उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि वो गेंद से कब टीम में अपना योगदान दे सकेंगे।

हार्दिक की गेंदबाजी पर जारी रहेगा काम

हार्दिक की गेंदबाजी पर जारी रहेगा काम

डेविड कोर्स से बात करते हुए आधिकारिक सूत्र ने कहा,'वह गेंदबाजी करने के लिये अभी 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं तो इसका मतलब है कि वो टी20 विश्वकप में फिनिशर की भूमिका अदा करते नजर आयेंगे। हम उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखे हैं लेकिन फिलहाल टीम में वह बतौर बल्लेबाज के रूप में ही खेलेंगे जो कि फिनिशर के तौर पर ही खेलेंगे और वो करने की कोशिश करेंगे जो भारत के लिये धोनी ने कई सालों तक किया है।'

बीसीसीआई सूत्र ने आगे बात करते हुए कहा कि जब आप हार्दिक जैसे खिलाड़ी की बात करते हैं तो आप जानते हैं कि उनका खेल के प्रति जुनून कितना है और प्रयास 100 प्रतिशत होता है, तो ऐसे में हम उनकी गेंदबाजी पर काम करना जारी रखेंगे। गौरतलब है कि आईसीसी ने टीमों में बदलाव की समय सीमा को 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है जिसके तहत भारतीय टीम में शार्दुल ठाकुर की 15 सदस्यीय टीम में एंट्री हुई है तो वहीं पर अक्षर पटेल को रिजर्व ग्रुप में भेज दिया गया है। हालांकि युजवेंद्र चहल के भविष्य को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

जानें कैसी है टी20 विश्वकप की भारतीय टीम

जानें कैसी है टी20 विश्वकप की भारतीय टीम

ICC T20 विश्व कप के लिए भारत की टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन , शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी

स्टैंड-बाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल।

नेट बॉलर्स: अवेश खान, उमरान मलिक, हर्षल पटेल, लुकमान मेरीवाला, वेंकटेश अय्यर, कर्ण शर्मा, शाहबाज अहमद और कृष्णप्पा गौतम।

Story first published: Thursday, October 14, 2021, 19:02 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+