For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ : कोहली के पास 2 बड़े रिकाॅर्ड बनाने का माैका, इन मामलों में छा जाएंगे

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई के ग्राउंड पर 31 अक्तूबर को खेलेगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम हैं, क्योंकि दोनों टीमें अपना पहला मैच पाकिस्तान के ही खिलाफ गंवा चुकी हैं। भारत चाहेगा कि जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जाने की राह आसान बनाई जाए। वहीं कप्तान विराट कोहली से इस मैच में बड़ी उम्मीदें हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। कोहली के पास इस दाैरान दो बड़े रिकाॅर्ड अपना नाम करने का माैका होगा। क्या हैं वो रिकाॅर्ड, आइए जानें-

1. ऐसा काम करने वाले बन सकते हैं पहले कप्तान
बताैर कप्तान कोहली के पास खास मुकाम हासिल करने का माैका है। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराने में सफल हो जाती है तो फिर कोहली आईसीसी टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को हराने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। भारत अभी तक दो बार न्यूजीलैंड से भिड़ा है, लेकिन दोनों बार भारत को हार का सामना करना पड़ा है। साल 2007 में हुए मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम को 10 रनों से हार मिली थी। फिर दोनों टीमों का सामना 2016 टी विश्व कप में हुआ जहां फिर भारत को धोनी की कप्तानी में 47 रनों से हार मिली।

यह भी पढ़ें- 'उन लोगों में सामने आने की हिम्मत नहीं', शमी को ट्रोल करने वालों को कोहली ने दिया जवाब

2. इस मामले में भी निकल सकते हैं आगे
इसके अलावा कोहली का ध्यान एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने पर होगा। कोहली के पास इंटरनेशनल टी20 में सबसे ज्यादा चौके लगाने का माैका है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें 6 चौके लगाने होंगे। कोहली ने 91 मैच में 290 चौके जड़े हैं। इस मामले में उसने आगे आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं। उन्होंने 92 मैच में 295 चौके लगाए हैं।

T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज-
पॉल स्टर्लिंग- आयरलैंड: 295 चौके
विराट कोहली- भारत: 290 चौके
मार्टिन गुप्टिल- न्यूजीलैंड: 259 चौके
एरॉन फिंच- ऑस्ट्रेलिया: 253 चौके
रोहित शर्मा- भारत: 252 चौके

Story first published: Saturday, October 30, 2021, 18:53 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+