For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया के सपोर्ट में आगे आए मोहम्मद आमिर, दुनिया की बेस्ट टीम बताकर कही ये बात

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई है। विराट कोहली अपनी कप्तानी में आखिरी बार T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं और इस बात के पूरे आसार अब दिखने लगे हैं कि भारत ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने जा रहा है। फैंस के लिए यह बात पचानी बहुत मुश्किल है क्योंकि T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को खिताब जीतने की सबसे बड़ी दावेदार बताया जा रहा था।

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह टीम इंडिया की फॉर्म और हाल ही में विदेशी दौरों पर किया गया अच्छा प्रदर्शन था जिस ने विभिन्न फॉर्मेट में भारत की धाक पूरे विश्व में बनाई। आईपीएल का दूसरा चरण भी संयुक्त अरब अमीरात में हुआ जहां पर T20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है और उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय बल्लेबाज इन परिस्थितियों से पूरी तरह वाकिफ हो जाएंगे। हालांकि विश्व कप की शुरुआत बहुत खराब रही क्योंकि भारतीय टीम पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार गई इस प्रदर्शन ने क्रिकेट दिग्गजों को यू-टर्न लेकर दूसरे लेवल पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

हमनें प्रतियोगिता के धीरे-धीरे आगे बढ़ने के बाद हमने इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम को सबसे बेहतर क्रिकेट खेलते हुए पाया। भरत आज भी कागजों में बहुत अच्छी टीम दिखाई देती है लेकिन इसके सितारे एक साथ मिलकर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में फैंस की भी कोई बहुत बड़ी गलती नहीं है क्योंकि यह आईपीएल या कोई छोटा-मोटा टूर्नामेंट नहीं है यह एक बहुत बड़ा मंच है जहां पर विश्व स्तर पर आप T20 वर्ल्ड कप खेल रहे हो।

भारत में क्रिकेट के दीवाने फैंस ने टीम इंडिया को सोशल मीडिया पर जमकर कोसा है। इन सब चीजों के मद्देनजर पाकिस्तान क्रिकेट के अहम खिलाड़ी रहे मोहम्मद आमिर सामने आए हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को पूरी तरह से अपना सपोर्ट दिया है। मोहम्मद आमिर एक ट्वीट करते हैं जिसमें वे भारत को अभी भी एक बेस्ट टीम बताते हैं। आमिर का मानना है कि क्रिकेट में एक खराब दिन किसी भी टीम के लिए बुरा हो सकता है।

आमिर के ट्वीट को इस तरह से पढ़ सकते हैं, "मैं अभी भी यकीन करता हूं कि भारत बेस्ट टीम है। यह बस अच्छे और बुरे समय की बात है लेकिन खिलाड़ी और उनके परिवारों को गाली देना बड़ा ही शर्मनाक काम है। यह नहीं भूलना चाहिए कि यह बस क्रिकेट का एक खेल ही है।"

मोहम्मद आमिर के ट्वीट को कई भारतीय फैंस ने हाथों-हाथ लिया है और उन्होंने पाकिस्तान के पेसर का शुक्रिया भी अदा किया है कि उन्होंने भारतीय टीम को अपना सपोर्ट दिया। कई यूजर्स ने गाली देने वाले लोगों को मोहम्मद आमिर के ट्वीट को दिखाकर सबक लेने की सलाह भी दी है।

भारत को अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के साथ अपने कमजोर मुकाबले खेलने हैं। तीनों ही मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होंगे। भारत का अगला मुकाबला 3 नवंबर को है जब बुधवार को भारतीय टीम अफगानिस्तान के साथ खेलेगी। यह मैच भी देखने लायक हो सकता है क्योंकि अफगानिस्तान ने कुछ अच्छा क्रिकेट खेलकर कई लोगों का दिल जीता है।

Story first published: Monday, November 1, 2021, 16:35 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+