T20 World Cup : भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सानिया मिर्जा ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। क्रिकेट प्रशंसकों को आईसीसी टी20 विश्व कप में 24 अक्तूबर को बड़ा मैच देखने को मिलने जा रहा है जो भारत-पाकिस्तान के बीच होगा। यह मैच ना सिर्फ जीत अहम रखता है, बल्कि सम्मान की बात भी रहती है। भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक रिश्ते ठीक नहीं है। इन दोनों देशों के आपसी मैच का विरोध भी किया जाता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि भारत ने हमेशा आईसीसी विश्व कप मैचों में पाकिस्तान को धूल चटाई है। पाकिस्तान का खूब मजाक भी बनाया जाता है। ऐसे में इस मैच के शुरू होने से पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक की पत्नी और भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने बड़ा फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच हुए वो 5 मुकाबले, जिन्हें फैंस कभी भुला नहीं सकते

रहेंगी सोशल मीडिया से दूर
सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है जिसमें एक रिल शेयर करते हुए लिखा, ''भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दिन मैं जहरीले माहौल से बचने के लिए सोशल मीडिया से गायब हो रही हूं।'' साथ ही उन्होंने कैप्शन में बाय-बाय भी लिखा। भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़त केवल एक क्रिकेट मैच की नहीं बल्कि ये दो टीमों के क्रिकेट फैंस के बीच भावनाओं की लड़ाई होती है। भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट की दो सबसे कट्टर प्रतिद्वंद्वी मानी जाती हैं।

इसलिए लिया फैसला
दरअसल, जब मैच शुरू होता है तो यह देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प बन जाता है कि सानिया किस देश को सपोर्ट करेंगी। सानिया भारत के लिए टेनिस खेलती हैं। वहीं उनके पति पाकिस्तान के लिए खेलते हैं। सानिया को इस कारण कई बार फैंस के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा है। ऐसे में सानिया ने इस बार फैसला लिया है कि वो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगी। दोनों टीमें अब करीब 2 साल के बाद आमने-सामने होने वाली हैं। ऐसे में इस मैच को लेकर दोनों ही टीमों के फैंस भी बहुत ही उत्साहित हैं।
रहता है अलग तरह का माहौल
भारत और पाकिस्तान का मैच बहुत बड़ा मैच माना जाता है। इसका कारण यह है कि दोनों टीमों के बीच लंबे समय के द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है। दोनों टीमों की टक्कर सिर्फ आईसीसी विश्व कप मुकाबलों में होती है। पिछली बार दोनों की टक्कर 2019 वनडे विश्व कप में मैनचेस्ट में हुई थी। भारत ने रोहित शर्मा की 140 रनों की पारी के दम पर 5 विकेट खोकर 336 रन बना दिए थे। जवाब में पाकिस्तान 6 विकेट खोकर 212 रन ही बना सकी और भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 89 रनों से मैच जीत लिया। दोनों टीमों के बीच अभी तक आईसीसी टी20 विश्व कप में 5 बार सामना हुआ है जिसमें पाकिस्तान को हर बार मुंह की खानी पड़ी है। इन मैचों के दाैरान दोनों देशों में अलग तरह का माहाैल रहता है। भारतीय टीम की जीत पर पूरे देश में पटाखे फोड़े जाते हैं। मिठाईयां बांटी जाती हैं, लेकिन पाकिस्तान के प्रशंसक हार से दुखी होकर टीवी तोड़ते हुए देखे जाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
