For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

असलंका ने महज इतनी गेंदों में ठोके 80 रन, बांग्लादेश को 5 विकेट से मिली हार

शारजाह : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सुपर12 ग्रुप 1 मुकाबले में श्रीलंका ने चरित असलंका की धमाकेदार की बदाैलत 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे श्रीलंका ने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। असलंका ने महज 49 गेंदों में नाबाद 80 रन जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी में 5 चाैके और इतने ही छक्के शामिल रहे। इनके अलावा भानुका राजपक्षे ने 31 गेंदों में शानदार 53 रन बनाए, जिसमें तीन चाैके और 3 ही छक्के शामिल रहे। मोहम्मद सैफुद्दीन बांग्लादेश के सबसे महंगे गेंदबाज रहे जिन्होंने 3 ओवर में 1 विकेट लेकर 38 रन दे दिए। नसुम अहमद और शाकिब हल हसन को 2--2 विकेट मिले।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: कोहली का नसीब ने नहीं दिया साथ, पाकिस्तान ने जीता टॉस, जानें किस खिलाड़ी को मिला खेलने का मौका

असलंका-भानुष्का ने बनाया मैच

असलंका-भानुष्का ने बनाया मैच

लक्ष्य का पीछा करते समय श्रीलंका की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि उनका पहला विकेट कुशल परेरा(1) के रूप में पहले ओवर की चाैथी गेंद पर ही गिर गया था। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए असलंका ने पथुम निसंका का साथ दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। निसंका 9वें ओवर में 24 रन बनाकर शाकिब का शिकार बने। इसी ओवर में शाकिब ने अविष्का फर्नांडों को भी बिना खाता खोले पवेलियन भेजकर मैच रोमांचक कर दिया। 10वें ओवर में वानिदू हसरंगा(6) के रूप में चाैथा झटका लगा। तब श्रीलंका का स्कोर 79 था, लेकिन इसके बाद एक छोर पर टिके असलंका ने भानुष्का के साथ मिलकर टीम को जीत की ओर बढ़ाया। दोनों ने 86 रनों की साझेदारी कर मैच अंत तक खींचा। भानुष्का 19वें ओवर में आउट हुए, लेकिन इसी ओवर की 5वीं गेंद पर असलंका ने टीम को सुपर12 में पहली जीत दिला दी।

बांग्लादेश के लिए रहीम ने लगाया अर्धशतक

बांग्लादेश के लिए रहीम ने लगाया अर्धशतक

इससे पहले बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए, जिसमें मुशफिकुर रहीम की 37 गेंदों में 57 रनों की पारी शामिल रही। उनकी पारी में 5 चाैके और 2 छक्के शामिल रहे। यह उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का छठा अर्धशतक था। इसके अलावा ओपनर मोहम्मद नईम ने भी 52 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके शामिल रहे। बांग्लादेश टीम के लिए ओपनिंग करने मोहम्मद नईम के साथ लिटन दास आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 40 रन जोड़े। लिटन दास 16 रन बनाकर लहिरू का शिकार बने। फिर तीसरे नंबर पर आए शाकिब खास नहीं कर सके और आठवें ओवर में 7 गेंदों में 10 रन बनाकर करूणारत्ने की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लाैट गए।

मोहम्मद नईम ने भी जमाई फिफ्टी

मोहम्मद नईम ने भी जमाई फिफ्टी

इसके बाद मुश्फिकर रहीम आए, जिन्होंने मोहम्मद नईम के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की। इस दाैरान मोहम्मद ने अपने करियर का चाैथा अर्धशतक पूरा किया। वह 17वें ओवर की पहली गेंद पर टीम के 129 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद अफीफ हुसैन आए, लेकिन वह 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। लेकिन रहीम टिके हुए थे, जिन्होंने अंत में नाबाद पारी खेलते हुए स्कोर 171 तक पहुंचाया। कप्तान महमुदुल्लाह ने 5 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाए। श्रीलंका की गेंदबाजी में वानिंदू हसरंगा की धुनाई हुई जिन्होंने बिना विकेट लिए 3 ओवर में 29 रन लुटा दिए। दुष्मंथा चमीरा सबसे महंगे साबित हुए जिन्होंने 1 विकेट लेकर 4 ओवर में 41 रन दिए, लेकिन उनके खाते में एक विकेट भी रहा। चामिका करूणारत्ने और बीनूरा फर्नांडो ने 1-1 विकेट लिया। चरित असलंका ने एक ओवर में 14 रन लुटा दिए।

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 19:35 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+