T20 World Cup : सेमीफाइनल में पहुंची ये चार टीमें, जानिए कब-कहां होंगे मैच
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में काैन सी चार टीमें सेमीफाइनल में खेलती हुईं नजर आएंगी, यह अब साफ हो चुका है। न्यूजीलैंड ने सुपर 12 में अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 5 मैचों में चाैथी जीत दर्ज कर 8 अंक लेते हुए सेमीफाइन में जगह बना ली है। काैन से ग्रुप से किन टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, आइए जानें-
यह भी पढ़ें- 'वो स्थिति के अनुसार खेलता है', दिनेश कार्तिक ने की अफ्रीकी बल्लेबाज की तारीफ

ग्रुप 1 से इन टीमों ने बनाई जगह
सुपर 12 ग्रुप 1 से इंलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीमों ने 8 अंक लेकर जगह बनाई है। वहीं साउथ अफ्रीका के भी 8 अंक रहे, लेकिन उसका नेट रन रेट खराब था, जिस कारण ऑस्ट्रेलिया क्वालिफाई कर गया। इंग्लैंड की नेट रन रेट + 2.464 रही, जबकि ऑस्ट्रेलिया की नेट रन रेट +1.216 रही। साउथ अफ्रीका की नेट रन रेट +0.739 रही। इंग्लैंड ने अपने पहले शुरूआती 4 मैच जीत लिए थे, जबकि पांचवां मैच साउथ अफ्रीका से 10 रन से हार गए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपना एक मैच इंग्लैंड से 8 विकेट से हारा था, बाकी जीत लिए थे।

ग्रुप 2 से इन टीमों ने बनाई जगह
वहीं सुपर 12 ग्रुप 2 से पाकिस्तान की टीम ने अपने शुरूआती 4 मैच जीतकर सबसे पहले सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं दूसरी टीम काैन होगी, इसके लिए रोमांच रहा, लेकिन अंत में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। अगर न्यूजीलैंड यह मैच हार जाता था तो फिर भारत के पास जगह बनाने का पूरा माैका था। न्यूजीलैंड ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ गंवा दिया था, लेकिन बचे 4 मैच आसानी से जीतते हुए भारत का सपना तोड़ दिया। न्यूजीलैंड के पास 8 अंक रहे। वहीं भारत ने अपने शुरूआती दोनों मैच गंवाकर अपनी उम्मीदें खत्म कर दी थीं। पाकिस्तान से मिली 10 विकेट से तो न्यूजीलैंड से मिली 8 विकेट से हार भारत को इस टूर्नामेंट में सुपर 12 में ही बाहर कर गई।

जानिए कब-कहां होंगे मैच
टी20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल अबुधाबी में 10 नवंबर को शाम साढ़े सात बजे होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल दुबई में 11 नवंबर को शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
