For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup : फ्लाॅप साबित हुए वो 3 बल्लेबाज, जो उड़ाते हैं गेंदबाजों की धज्जियां

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल) : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में वो हुआ जिसकी उम्मीदें शायद ही किसी को थीं। भारत जैसी मजबूत टीम सुपर 12 में ही अपने 2 बड़े मैच हारकर सेमीफाइनल की दाैड़ से बाहर हो गई तो वहीं इंग्लैंड का सफर भी सेमीफाइनल में थम गया। जिन बल्लेबाजों से चाैकों-छक्कों की उम्मीद थी, वे भी फीके पड़ते दिखाई दिए। आईपीएल में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले बल्लेबाज अपनी-अपनी टीम के लिए उतना सहयोग देते नहीं दिखे, जितना कि उनसे उम्मीदें थीं। आज हम उन 3 बड़े क्रिकेटरों का जिक्र करेंगे, जो धुंआधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बड़े इवेंट में फ्लाॅप साबित हुए।

यह भी पढ़ें- अभी तक संन्यास नहीं लिया इन 2 बड़े भारतीय क्रिकेटरों ने, ढूंढ चुके हैं दूसरा काम

1. जाॅनी बेयरस्टो

1. जाॅनी बेयरस्टो

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अहम बल्लेबाज जाॅनी बेयरस्टो भी अपनी टीम के अहम मुकाबलों में बड़ा योगदान नहीं दे सके। उन्होंने 6 पारियों में कुल 47 रन बनाए। पहले मैच में वह विंडीज के खिलाफ 6 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरे मैच में वह बांग्लादेश के खिलाफ 8 रन बनाकर नाबाद रहे। फिर तीसरे मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 गेंदों में नाबाद 16 पर रहे। इसके बाद जब उन्हें लंबी बैटिंग करने का माैका मिला तो बेयरस्टो फुस्स साबित हो गए। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 गेंदों में 1 रन बना सके। वहीं जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला हुआ तो भी बेयरस्टो वो पारी नहीं खेल सके जो आईपीएल में मुसीबत के समय सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते दिखते थे। बेयरस्टो बड़े मुकाबले में 17 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए, जिस कारण टीम सेमीफाइनल में हार भी गई।

2. क्रिस गेल

2. क्रिस गेल

'यूनिवर्स बाॅस' क्रिस गेल यूं तो अन्य प्रतियोगिताओं में बल्ले से खूब रन निकालते हैं, लेकिन जब राष्ट्रीय टीम के लिए योगदान देने की बारी आई तो उनका बल्ला शांत हो गया। 42 साल के हो चुके गेल को सुपर 12 में पांचों मैचों में माैका दिया गया। उनसे अच्छी ओपनिंग करने की उम्मीद थी, लेकिन हैरानी भरी बात यह है कि टी20 क्रिकेट में कई बड़े रिकाॅर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले गेल टी20 विश्व कप में फ्लाॅप हो गए। उन्होंने 5 मैचों में कुल 45 रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 13 गेंदों में 13 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 12 गेंदों में 12 रन बनाए। फिर अपने तीसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 10 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ 5 गेंदों में 1 रन ही बना सके। आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 9 गेंदों में 15 रन बनाए। उनकी खराब बल्लेबाजी टीम पर भारी पड़ी। नतीजा यह रहा कि विंडीज ग्रुप 1 में एक जीत के साथ 5वें स्थान पर रहा।

3. रोहित शर्मा

3. रोहित शर्मा

लिस्ट में रोहित का नाम होना फैंस के लिए चाैंका देने वाला जैसा है, क्योंकि उन्होंने सुपर 12 के अंतिम तीन मैचों अच्छी पारियां खेली थीं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। लेकिन बात यह है कि भारत इस टूर्नामेंट में फाइनल खेलने का दावेदार था, पर टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई। कारण है बड़े मैचों में बड़े बल्लेबाजों का फ्लाॅप हो जाना। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के दो बड़े मैच थे। इनमें एक तो जीतना जरूरी था, लेकिन दोनों समय भारतीय बल्लेबाज फ्लाॅप साबित हो गए। रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 गेदों में 14 रन बनाकर टीम को हार की ओर धकेल गए थे। हालांकि इन मैचों में रोहित ही नहीं, बल्कि केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी फेल हो गए थे जिस कारण भारत का खिताब जीतने का सपना टूट गया।

Story first published: Thursday, November 11, 2021, 22:55 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+