For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup: विराट कोहली ने किया खुलासा, किस नंबर पर बैटिंग करने जा रहे हैं

नई दिल्लीः विराट कोहली आरसीबी की ओर से बैटिंग करते हुए ओपनिंग में खेले। इस बार आईपीएल 2021 सीजन में उन्होंने कुछ पारियां ओपनिंग में खेली लेकिन वे बहुत ज्यादा दमदार नहीं दिखे। कोहली की तेजी से रन बनाने की जादुई क्षमता खत्म होती दिखती है। वे एकरिंग के रोल में ज्यादा तेजी से ढलते जा रहे हैं। एक कप्तान के रूप में आखिरी विश्व कप टी20 खेलने जा रहे विराट कोहली खेल की मांगों के अनुसार प्रयोग करने और सुधार करने से कभी नहीं डरते।

आईपीएल से पहले इस साल की शुरुआत में, कोहली ने रोहित शर्मा के साथ भागीदारी की और इंग्लैंड के खिलाफ T20I श्रृंखला में ओपनिंग की, यह दर्शाता है कि वह T20 विश्व कप में भी भारत के लिए ओपनिंग करने का इरादा रख सकते थे लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा।

भले ही उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ओपनिंग जारी रखी। लेकिन विश्व कप में विराट कुछ अलग करने की कोशिश करने के मूड में हैं, क्योंकि आईपीएल में कुछ अन्य भारतीय सितारों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है जिनको ऊपर मौका देना बनता है।

आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार भारत के कप्तान ने कहा, "आईपीएल से पहले चीजें अलग थीं, अब शीर्ष क्रम पर केएल राहुल से आगे देखना मुश्किल है। रोहित खुद ओपनिंग पर ऑटोमेटिक हैं। मैं 3 पर बल्लेबाजी करूंगा। यही एकमात्र खबर है जो मैं शुरुआत करने के लिए दे सकता हूं।"

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच से पहले कहा, "यह अब इस टीम के लिए जल्दी से ढलने के बारे में है, कौन कहां खेलता है क्या मायने रखता है। हम पहले गेम में कैसे शुरुआत करने जा रहे हैं, इस मामले में हम काफी व्यवस्थित हैं। इसके बाहर हम सिर्फ इन लोगों को मौका देना चाहते हैं। हम उनमें से अधिकतर को खेल का समय देने की कोशिश करेंगे।"

दरअअसल केएल राहुल तो टॉप की फॉर्म में हैं और ईशान किशन भी ऊपरी क्रम पर धुआंधार कर रहे हैं। रोहित की फॉर्म सही नहीं है और टी20 वर्ल्ड कप उनकी बैटिंग के बिना जीतना आसान नहीं होगा। रोहित को अपनी फिटनेस पर काम करना होगा जो उम्र ढलने के साथ तेजी से गिरने लगी है।

वैसे रोहित के बिना भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में थ्री लायंस को आसानी से हरा दिया। अब वे अपने दूसरे अभ्यास मैच में कल ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगे और 24 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला की शुरुआत करेंगे।

Story first published: Tuesday, October 19, 2021, 17:27 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+