
कौन सी टीम जीतेगा विश्व कप?
पाकिस्तान अपनी इस मानसिकता में और भी खतरनाक टीम दिखाई दे रही है। इन सब चीजों के बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी राय बताई है कि इस विश्व कप को कौन सी टीम जीत सकती है। वीरेंद्र सहवाग की फैन फॉलोइंग अपनी क्रिकेट के दिनों में जितनी ज्यादा रही है उतनी ही ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी है। वे कभी भी अपनी बात को साफ कहने से पीछे नहीं हटते हैं।
ऐसे में जब एक फैन ने उनसे पूछा कि कौन सी टीम विश्व कप जीतने वाली है तो सहवाग ने तुरंत बताया की विराट कोहली की टीम वापसी करने में सक्षम होगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारतीय क्रिकेट टीम इस साल ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहेगी और लोगों से कहा है कि हार के समय में अपनी टीम के साथ बने रहे उनको अपना समर्थन देते रहे।
क्विंटन डिकॉक ने माफी मांगकर खत्म किया विवाद, घुटनों पर बैठने के लिए हुए तैयार

भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए सपोर्ट किया-
सहवाग ने इंस्टग्राम पर वीरुगिरी पर कहीं पर यह बात कही है जहां वे कहते हैं, "मेरे अनुसार टीम इंडिया यह t20 विश्व कप जीतेगी। उनको यहां से केवल अच्छा क्रिकेट खेल कर आगे बढ़ना है। हमने अपनी टीम को जीत के समय हमेशा सपोर्ट किया है लेकिन समय के और ज्यादा सपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। तो मुझे लगता है कि भारत यह T20 वर्ल्ड कप जीत सकता है।"
भारतीय टीम के लिए T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत बहुत बेहतर तो नहीं रही है क्योंकि पाकिस्तान ने जिस तरीके से उस को हराया है वह हाथ किसी भी स्तर पर चुभने वाली है। भारतीय टीम पूरे 10 विकेटों से पाकिस्तान से तब हारी जब वह डेढ़ सौ से ऊपर का स्कोर कर चुकी थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला अहम-
भारतीय बल्लेबाजों के लिए बाएं हाथ के बेहतर गेंदबाज एक बार फिर से परेशानी साबित कर रहे हैं। इससे पहले हमने देखा कि मोहम्मद आमिर ने भी भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में तंग किया था और अब शाहिद अफरीदी ने भी काफी परेशान किया है।
टीम इंडिया को अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। दोनों ही टीमें पाकिस्तान के हाथों हार चुकी हैं और वापसी के रास्ते पर वापस चलने की ओर देख रही हैं। एक तरीके से देखा जाए तो यह मैच दोनों टीमों के लिए बहुत ही अहम है क्योंकि जो टीम मुकाबला हारती है उसके लिए बाद में वापसी करना बहुत मुश्किल हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
