For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs PAK : ये रहे भारत की हार के 5 कारण, पहली बार पाकिस्तान मार गया बाजी

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल) : आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ पाकिस्तान ने इतिहास बदल दिया है। दरअसल, पाकिस्तान भारत के खिलाफ किसी आईसीसी विश्व कप में जीत हासिल करने में कामयाब रहा। इससे पहले हर बार भारत ने जीत दर्ज की थी, लेकिन अब विराट कोहली की कप्तानी में भारत का अजय रहने का क्रम टूट गया है। भारत ने 152 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में मैच जीत लिया। आखिर क्यों भारत को मिली हार, आइए जानें 5 प्रमुख कारण-

1. ओपनिंग जोड़ी फ्लाॅप

1. ओपनिंग जोड़ी फ्लाॅप

सबसे पहले कोहली टाॅस हार गए और पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करने का न्याैता दे दिया। भारत के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करने आए, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज सस्ते में आउट होकर टीम को मुसीबत में डाल गए। रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर की चाैथी ही गेंद पर आउट कर दिया। इसके बाद मैच के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल को शाहीन ने बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दे दिया। राहुल 3 रन बनाकर आउट हुए। ओपनिंग जोड़ी का फ्लाॅप रहना भारत की हार का एक कारण रहा।

2. हार्दिक नहीं आए काम

2. हार्दिक नहीं आए काम

इसके अलावा हार्दिक पांड्या किसी भी काम नहीं आए। हार्दिक को बताैर बल्लेबाज उतारा गया था। वह 7वें नंबर पर आए। उनके योगदान की सख्त जरूरत थी, लेकिन वह 8 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। जब भारतीय गेंदबाज लक्ष्य का बचाव कर रहे थे तो लगा कि हार्दिक गेंद थाम सकते हैं, क्योंकि प्रमुख गेंदबाज विकेट लेने में असफल हो रहे थे। लेकिन हुआ ऐसा कि हार्दिक फील्डिंग भी नहीं कर सके। उनके कंधे में समस्या दिखी जिस कारण उनकी जगह फील्डिंग के लिए ईशान किशन को बुलाया गया। ऐसे में हार्दिक को प्लेइंग इलेवन में माैका देना कई सवाल खड़े कर गया। हार्दिक की जगह ईशान को बताैर बल्लेबाज माैका दिया जा सकता था। अगर किशन होते तो वह बताैर ओपनर भी भूमिका निभा सकते थे।

3. बेबस दिखे गेंदबाज

3. बेबस दिखे गेंदबाज

ऐसा नहीं था कि भारतीय टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी थी। स्कोर बचाने के योग्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाज बाबर आजम और रिजवान के सामने बेबस दिखे। रविंद्र जडेजा ने 28 रन दिए, लेकिन विकेट नहीं ले सके। वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल में दमदार प्रदर्शन कर जगह बनाई थी, लेकिन वह 33 रन देकर पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर लगाम कसने में नाकाम रहे। जसप्रीत बुमराह ने भी 3 ओवर में 22 रन लुटा दिए तो भुवनेश्वर कुमार ने बिना विकेट लिए 25 रन दिए। मोहम्मद शमी सबसे महंगे रहे, जिन्होंने 43 रन दिए। पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी समझदारी से खेलती रही और गेंदबाजों को विकेट लेने नहीं दिया। विकेट ना मिलने से पाकिस्तान पर दवाब ना बना जिस कारण मैच हाथ से निकला।

4. बाबर-रिजवान का तोड़ ना निकाल पाना

4. बाबर-रिजवान का तोड़ ना निकाल पाना

मैच शुरू होने से पहले ही क्रिकेट जगत में इस बात पर चर्चा थी कि भारत को अगर पाकिस्तान पर लगाम कसनी है तो हर हाल में बाबर आजम और रिजवान को जल्द आउट करना होगा। हालांकि ये दोनों बल्लेबाज क्रीज पर जम गए। दोनों ने मैच को एकतरफा कर दिया। बाबर आजम ने 52 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। वहीं रिजवान ने 55 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 6 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। इन बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से भारत की हार तय कर दी।

5. सूर्यकुमार यादव

5. सूर्यकुमार यादव

आईपीएल में तो सूर्यकुमार यादव का मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए खूब बल्ला चला था, लेकिन जब उनके प्रदर्शन की अहम जरूरत थी तो उनका बल्ला शांत हो गया। सूर्यकुमार से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह हसन अली की गेंद पर कैच थमा बैठे। उन्होंने 8 गेंदों में 11 रन बनाए। हालांकि उन्होंने एक चाैका व एक छख्का लगाकर अपने इरादे जाहिर किए थे, लेकिन 6 के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार को समय लेना चाहिए था ना कि जल्दबाजी में विकेट गंवाना चाहिए था।

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 23:33 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+