For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज सिंह ने भारतीय टीम को दी खास सलाह, बताया कैसे जीत सकते हैं खिताब

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप का पहला संस्करण अपने नाम किया था। इसके बाद टीम ने हुए पांच संस्करणों में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन खिताब नहीं जीत सके। हाल ही में समाप्त हुई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का दूसरा भाग संयुक्त अरब अमीरात में हुआ। इसलिए, भारतीय खिलाड़ी स्थानीय परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उतावले होंगे। इन सभी कारकों के कारण, कई लोगों का मानना ​​है कि भारत का आईसीसी खिताब का सूखा इस साल समाप्त हो जाएगा।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह की भी कुछ ऐसी ही राय है। उन्होंने टीम को सलाह देते हुए बताया कि कैसे खिताब पर कब्जा किया जा सकता है। युवराज ने 2007 में 'मेन इन ब्लू' को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि भारत के पास एक मजूबत T20I पक्ष है। हालांकि, T20 प्रारूप ऐसा है जहां अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान में से काैन सी टीम जीतेगी? दानिश कनेरिया ने दिया ये जवाब

युवराज ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "खिताब जीतना है तो पूरी टीम को प्रदर्शन करने की जरूरत है। तभी आप खिताब जीत सकते हैं। मुझे लगता है कि भारत की टी20 टीम शानदार है लेकिन टी20 फाॅर्मेट में वो होता है जिसकी हमें उम्मीद नहीं होती। पांच ओवर का खेल भी मैच को छीन सकता है।" भारत के लिए छह टी20 विश्व कप खेल चुके युवराज ने कहा कि मौजूदा टीम के पास खिताब जीतने की बहुत अच्छी संभावना है और उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि स्पिनर एक बड़ी भूमिका निभाएंगे। युवराज ने कहा, ''मुझे लगता है कि हमारे पास बहुत अच्छा मौका है। यूएई के विकेट दूसरे हाफ में धीमे हो सकते हैं। ऐसे में स्पिनर बहुत काम आते हैं। इसलिए, हमारे पास वास्तव में अच्छी टीम है।''

दो बार के विश्व कप चैंपियन युवराज ने बल्लेबाजी लाइन-अप में गहराई को देखते हुए भारतीय टीम की तुलना पांच बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस से की। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि टीम इंडिया में मुंबई इंडियंस की तरह ही गहराई है। मुंबई के पास 5,6,7 और 8 ऑलराउंडर हैं। बाएं-दाएं का संयोजन है। हार्दिक, कुणाल, पोलार्ड हैं। उनकी बल्लेबाजी में गहराई है। उनके पास ऑलराउंडर हैं। ठीक इस समय हमारे पास ऐसी ही भारतीय टीम है।" युवराज ने कहा, ''अगर आप जडेजा, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत को देखें, तो हमारे पास एक मजबूत टीम है। नए खिलाड़ी भी आ रहे हैं। हमारे पास मजबूत बल्लेबाजी क्रम माैजूद है। हमारे पास बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। हमारे पास आठवें नंबर तक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है और हमारे पास अतिरिक्त गेंदबाजों का मिश्रण है।'' गाैर हो कि विराट कोहली और उनके साथी 24 अक्तूबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

Story first published: Friday, October 22, 2021, 16:29 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+