For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जहीर खान ने बताया, मैच पर कितना असर डालने जा रही है हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी

नई दिल्लीः भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान इस बात से काफी खुश हैं कि हार्दिक पंड्या अब अपनी गेंदबाजी की ओर वापस लौट रहे हैं। जहीर खान मुंबई इंडियंस टीम में हार्दिक पांड्या के ऊपर काफी काम कर चुके हैं और वे जानते हैं कि हार्दिक मैदान में क्या कर सकते हैं।

भारत के नजरिए से अच्छी बात यह है कि हार्दिक पांड्या ने नेट में गेंदबाजी शुरू कर दी है और 31 अक्टूबर को टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला है। इस मैच में हार्दिक कितनी गेंदबाजी करेंगे या फिर नहीं करेंगे, इस बारे में अभी तो कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन यह जरूर तय है कि नॉक आउट स्टेज के करीब आते आते हम एक बार फिर से इस हरफनमौला खिलाड़ी को गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देते हुए देख सकेंगे।

भारत के शानदार तेज गेंदबाज रहे जहीर खान का मानना है कि हार्दिक पंड्या के आने से कप्तान कोहली को एक लचीलापन मिल जाएगा और भारत की गेंदबाजी यूनिट में ताकत आ जाएगी। जहीर खान ने क्रिकबज से बात करते हुए बताया, "हां वह वह नेट में गेंदबाजी कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह अगले मैच में बॉलिंग करेंगे। यह काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि हार्दिक पंड्या अगर बॉलिंग कर रहे हैं तो वे टीम के गेंदबाजी अटैक में बैलेंस कर सकते हैं और एक कप्तान के तौर पर आपको छठे गेंदबाज विकल्प की जरूरत होती है।"

जहीर खान ये भी कहते हैं किअगर आप किसी अन्य टीम को देखते हैं तो उनके पास 6 गेंदबाजी विकल्प है लेकिन भारत के साथ ऐसा नहीं है क्योंकि वह 5 बॉलिंग ऑप्शन के साथ ही जाते हैं। ऐसे में आप उन्हीं गेंदबाजों को बदलते रहते हैं और यह आपको बहुत ज्यादा आजादी नहीं देता है। यह सब हमने पिछले मैच में भी देखा है।

पीटीआई के अनुसार हार्दिक पंड्या ने कुछ ओवर गेंदबाजी की है जो उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर को फेंके हैं और उसके बाद फिर उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की देखरेख में बल्लेबाजी भी की और हार्ड हिटिंग शॉट भी लगाए।

Story first published: Thursday, October 28, 2021, 20:56 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+