For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup : भारतीय टीम में हैं 9 गेंदबाज शामिल, 6 बल्लेबाजों पर सबकी नजर

नई दिल्ली। भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2021 का खिताब हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए चयनकर्ताओं ने एक बहुत अच्छी टीम भी चुन ली है। उन्होंने यूएई की पिचों के लिहाज से टीम का चयन किया है। विराट कोहली का बताैर कप्तान यह आखिरी टी20 विश्व कप होगा। मुख्य कोच रवि शास्त्री, जिन्होंने भी काफी सफलता का आनंद लिया, उनका अनुबंध भी समाप्त हो जाएगा और उन्होंने इस पद पर नहीं रहने का फैसला किया। इस टीम में एक बड़ा जोड़ एमएस धोनी हैं, जिन्हें इस टूर्नामेंट के लिए मेंटर के रूप में नामित किया गया है।

इन तीनों के साथ, रोहित शर्मा इस भारतीय टीम का उप-कप्तान के ताैर पर रोल अदा करेगा। सूर्यकुमार यादव ने भारत और मुंबई इंडियंस के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई है। ऋषभ पंत, केएल राहुल और ईशान किशन में तीन विकेटकीपिंग विकल्प हैं, जिनमें से दो के शुरुआती एकादश में खेलने की संभावना है। टीम अपना पहला मैच 24 अक्तूबर को खेलेगी, लेकिन एक दिलचस्प बात जानने वाली यह है कि जो टीम चुनी गई है उसमें तो 9 ऐसे हैं जो गेंदबाजी करने में माहिर हैं तो 6 बल्लेबाज हैं जो माैजूदा समय छाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- ये रहा है सीजन का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, लगातार डेथ ओवर फेंके : गंभीर

भारतीय टीम में हैं 9 गेंदबाज शामिल

भारतीय टीम में हैं 9 गेंदबाज शामिल

खास बात यह है कि 15 सदस्यीय टीम में तो 9 खिलाड़ी ऐसे हैं जो गेंदबाजी से कमाल कर सकते हैं। ये हैं- हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी। इन सभी खिलाड़ियों के पास वो अनुभव है जो किसी भी समय विकेट लेकर टीम को वापसी करवा सकते हैं। हालांकि प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों में किन्हें माैका मिलता है, यह देखना दिलचस्प रहेगा। फिलहाल तो यूएई पिचों पर तेज गेंदबाजों का अधिक कहर देखने को मिला है। जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी की तिकड़ी यहां भारतीय खेमे के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रिजर्व में भारत के पास दो और तेज गेंदबाज दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर हैं। श्रेयस अय्यर का नाम भी रिजर्व में रखा गया है।

इन बल्लेबाजों से उम्मीद

इन बल्लेबाजों से उम्मीद

वहीं बल्लेबाजी का दोमदार 6 बल्लेबाजों के कंधों पर है। 15 सदस्यीय टीम में चयनकर्ताओं ने सिर्फ 6 बल्लेबाजों को रखा है। अब प्लेइंग इलेवन में किसे माैका नहीं मिलता, यह 24 अक्तूबर को ही पता चलेगा। जो 6 बल्लेबाज हैं, वो हैं- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर)। खुशी की बात यह है कि यह सभी खिलाड़ी आईपीएल सीजन-14 में अच्छा प्रदर्शन करते दिखे। हालांकि सूर्यकुमार यादव थोड़ा निराश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वापसी करने के लिए देरी नहीं लगेगी।

भारत की 15 सदस्यीय टीम-

भारत की 15 सदस्यीय टीम-

टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी

रिजर्व: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर

Story first published: Wednesday, October 6, 2021, 20:07 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+