For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'इतना बड़ा हो गया तू'- पाकिस्तान को फाइनलिस्ट बताने पर आकाश चोपड़ा हुए ट्रोलिंग के शिकार

नई दिल्लीः क्रिकेट मैचों के बारे में भविष्यवाणी देने वाले दिग्गज अक्सर सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार हो जाते हैं। इस बार आकाश चोपड़ा को ऐसी ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। जितना बड़ा टूर्नामेंट होता है भविष्यवाणियां भी उतनी ही बड़ी हो जाती हैं और उतनी ही आलोचना होने के भी चांस रहते हैं।

ऐसे में जब आकाश चोपड़ा ने चल रहे मेगा इवेंट के लिए एक बड़ी भविष्यवाणी की तो उन पर तीखे शब्दों का तगड़ा प्रहार कर दिया गया। आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर जाकर t20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनलिस्ट को लेकर भविष्यवाणी की थी। यहां पर चोपड़ा ने कहा था कि उनको लगता है पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।

आकाश चोपड़ा ने कहा था- पाक और इंग्लैंड जाएंगे फाइनल में

आकाश चोपड़ा ने कहा था- पाक और इंग्लैंड जाएंगे फाइनल में

क्रिकेट का कोई भी जानकार आकाश चोपड़ा की इस बात से असहमति नहीं जताएगा क्योंकि दोनों ही टीमें बहुत ही जोरदार खेल दिखा रही हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों ने तीनों मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को खूब धोया है। साथ ही दोनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर हैं। इतनी बेहतरीन फॉर्म और परफॉर्मेंस के चलते आकाश चोपड़ा ने भी कह दिया कि फाइनल में तो यह इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें ही देखने को मिलेंगी।

लेकिन इस बात को भारतीय क्रिकेट फैंस कहां बर्दाश्त करने वाले थे और उन्होंने क्रिकेट पूर्व खिलाड़ी को इस बात के लिए जमकर कोसा है। उन्होंने आकाश चोपड़ा पर भारतीय क्रिकेट टीम को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है और कहा है केवल एक गेम के आधार पर आप टीम इंडिया को इस तरीके से दरकिनार नहीं कर सकते।

खूब हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग-

खूब हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग-

आप इन कमैंट्स को यहां पर देख सकते हैं जिनमें यही पता लगेगा कि लोगों ने इस बात का गुस्सा ज्यादा निकालना है कि केवल एक मैच हारने पर भारतीय टीम को इस तरीके से दरकिनार क्यों कर दिया गया।

वैसे क्रिकेट फैंस का गुस्सा जायज भी है क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला करने से पहले पूरी दुनिया भारत को इस विश्व कप का बहुत बड़ा दावेदार बता रही थी लेकिन जैसे ही पाक टीम ने भारत को 10 विकेट से धोया वैसे ही पाकिस्तान सबके लिए टॉप फेवरेट हो गया और दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड की टीम भी धीरे-धीरे रंग में आने लगी और वह भी बहुत तगड़े दावेदार के तौर पर उभर गए।

'भाई साहब आप अपनी भाषा को देखिए'

'भाई साहब आप अपनी भाषा को देखिए'

आकाश चोपड़ा ने बहुत सारी बातों पर तो ध्यान नहीं दिया लेकिन जब एक वेरीफाई टि्वटर हैंडल पर उनको यह बोला गया, "इतना बड़ा आदमी हो गया है तू, देश को पीछे छोड़ दिया, मुबारक हो।"

आकाश चोपड़ा को यह बात चुभी भी, और उन्होंने अपने तरीके से सुशांत मेहता नाम के इस यूजर को जवाब दिया है जहां वे कहते हैं, "भाई साहब आप अपनी भाषा को देखिए, आपको घर पर तहजीब तो सिखाई होगी? और स्कूल कॉलेज तो गए ही होंगे?

उन्होंने इसके बाद एक कहावत भी पेश की, जहां पर आकाश कहते हैं, "मुंह खोलकर लोगों के शक को दूर करने से अच्छा है कि आप अपना मुंह बंद रखें और लोगों को सोचने दे कि आप मूर्ख हैं।"

Story first published: Sunday, October 31, 2021, 18:52 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+