For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC: अफगानिस्तान टीम के पास है स्पॉन्सर, तालिबान को लेकर फैलाई बात झूठी निकली

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का सामना आज यानी 3 नवंबर को करेगी। अफगानिस्तान की टीम ने क्रिकेट में एक लंबा सफर तय किया है और उनको अभी भी काफी फासला तय करना है। हाल ही में अफगान क्रिकेट एक अजीब दौर से गुजरा क्योंकि अफगानिस्तान पर तालिबान का शासन हो चुका है और खेलों को उनकी योजनाओं के बारे में बहुत कुछ स्पष्ट नहीं था। महिला क्रिकेट को लेकर भी तो तालिबान ने अभी भी अपना सख्त रवैया बरकरार रखा है लेकिन पुरुष क्रिकेट टीम नए हौसले के साथ टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरी है।

इससे पहले यह बातें भी सामने आ चुकी थी तालिबान क्रिकेट को पसंद करता है और वह पुरुष क्रिकेट को अपना सपोर्ट करना जारी रखेगा। लेकिन पिछले दिनों अफगानिस्तान क्रिकेट को लेकर यह बात सामने आई कि तालिबान ने उसको स्पोंसर नहीं किया है और कप्तान मोहम्मद नबी अपने पैसों से टीम को यूएई में विश्व कप में खिला रहे है। यह खबर बड़ी अजीब लगी और अफगानिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए बेहद निराशाजनक भी। लेकिन क्या ये सब बातें सच हैं?

आपको बता दें कि ये बात सच नहीं कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पास स्पॉन्सर नहीं है। विश्व कप में नामिबिया, स्कॉटलैंड को बुरी तरह हराने वाली अफगानिस्तान के पास सेदिकि ग्रुप नाम से आधिकारिक स्पॉन्सर मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट यह भी बताती है कि नबी ने खुद इस बात से साफ इंकार किया है कि वे अपने पैसे से टीम का विश्व कप में खर्चा उठा रहे हैं।

इस बात को खुद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर क्लियर किया है। सेदिकि ग्रुप ने साढ़े चार लाख डॉलर में यह स्पॉन्सरशिप खरीदी है।

इसके अलावा तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने भी साफ किया है कि उनकी सरकार क्रिकेट को सपोर्ट करती है और इस खेल से प्यार करती है। उन्होंने अफगानिस्तान की नामिबिया पर जीत के बाद टीम को बधाई देने वाला ट्वीट भी किया था।

क्या दावा किया था - तालिबान ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को स्पॉन्सर करने से इंकार कर दिया। कप्तान मोहम्मद नबी अपनी जेब से टीम का खर्चा उठा रहे हैं।

सच क्या निकला- तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट पर कब्जा जरूर कर लिया है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में टीम के पास एक आधिकारिक स्पॉन्सर है। कप्तान नबी भी यह कह चुके हैं कि टीम की वित्तीय स्थिति को लेकर फैलाई गई बाते झूठ हैं।

Story first published: Wednesday, November 3, 2021, 10:50 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+