Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'बेहतरीन टीम भावना ने जीत दिलवाई'

मंगलवार को संवादादाताओं से बातचीत करते हुए हालांकि उन्होंने बल्लेबाज़ गौतम गंभीर और गेंदबाज़ ज़हीर ख़ान की तारीफ़ में कोई कसर नहीं छोड़ी.

चार दशकों के बाद न्यूज़ीलैंड में तीन मैचों की श्रृंखला जीतवाने में गौतम गंभीर और ज़हीर ख़ान की मुख्य भूमिका रही.

धोनी ने संवाददाताओं से कहा, "दोनों ही खिलाड़ी हर मैच में अपने प्रदर्शन को सुधारते हैं. "

गौतम गंभीर इस श्रृंखला में छाए रहे. उन्होंने कुल 445 रन बनाए और उन्हें मैच ऑफ़ दी सीरिज़ का खिताब मिला.

पिछले दो वर्षों के दौरान ज़हीर ख़ान ने देश के अंदर और बाहर बेहतरीन प्रदर्शन किया है भारतीय टीम के कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी

पिछले दो वर्षों के दौरान ज़हीर ख़ान ने देश के अंदर और बाहर बेहतरीन प्रदर्शन किया है

नैपियर टेस्ट के दौरान दूसरी पारी में फ़ॉलोअन खेलते हुए उन्होंने 137 रनों की पारी की खेली थी और भारत यह मैच ड्रॉ करवाने में सफल रहा.

साथ ही वेलिंगटन में खेले गए आख़िरी टेस्ट मैच में गंभीर ने 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. यदि बारिश के कारण यह मैच बाधित नहीं हुआ होता तो भारत के जीतने की पूरी संभावना थी.

उधर जहाँ भारत की तरफ़ से हरभजन सिंह 16 विकेट लेकर सबसे ऊपर रहे वहीं ज़हीर ख़ान ने 13 विकेट लिए.

वैलिंगटन टेस्ट के दौरान पाँच विकेट लेकर उन्होंने न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों का पसीना छुड़ा दिया था. धोनी ने कहा, "पिछले दो वर्षों के दौरान ज़हीर ख़ान ने देश के अंदर और बाहर बेहतरीन प्रदर्शन किया है."

साथ ही धोनी ने कहा, "पूरी टीम ने मिलकर श्रृंखला में जीत दिलवाई. जब बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों से ज़रुरत थी उन्होंने अपना योगदान दिया."

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+