For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चहल हुए T20 WC से बाहर, पत्नी धनश्री ने कहा- सर उठाकर जियो, ये वक्त भी गुजर जाएगा

नई दिल्ली: बुरे वक्त की एक बात यह भी होती है कि ये गुजर जाता है। वैसे समय कोई सा भी हो उसका गुजरना ही उसकी नियति है। जिंदगी में इस बात की भी गारंटी नहीं है कि आपका अच्छा समय कितने लंबे समय तक चलेगा। हां, बुरा वक्त भी जरूर एक समय के बाद बीत जाता है यह सच है। जीवन उतार-चढ़ाव का नाम है और आपको अपने काम बस निरंतरता के साथ पूरे मन से करने हैं क्योंकि कई बार परिणाम आपके हाथ में नहीं होते। कुछ ऐसी ही फिलॉसफी यजुवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा की है।

धनश्री वर्मा की के द्वारा कही गई बात की टाइमिंग ठीक तब आई है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है।

चहल के बाहर होने पर पत्नी ने कुछ कहने की कोशिश की है-

चहल के बाहर होने पर पत्नी ने कुछ कहने की कोशिश की है-

इस घोषणा से पहले यह माना जा रहा था कि संयुक्त अरब अमीरात की टर्निंग पिचों पर यजुवेंद्र चहल जैसा अनुभवी लेग स्पिनर जरूर टीम में जगह बना लेगा लेकिन यह चौंकाने वाला फैसला रहा कि ऐसा नहीं हो पाया। यजुवेंद्र चहल का भारतीय क्रिकेट टीम से वर्ल्ड कप के लिए बाहर होना सबसे बड़े सरप्राइस में से एक रहा है। वैसे भारतीय क्रिकेट ने अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया है क्योंकि रविचंद्रन अश्विन की 2017 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के सफेद गेंद फॉर्मेट में वापसी हुई है। ऐसे में युजवेंद्र चहल का नाम क्यों गायब है इसके बारे में कोई स्पष्ट जवाब तो नहीं है लेकिन उनकी पत्नी और डांसर धनश्री वर्मा ने इनडायरेक्ट रूप में कुछ कहने की कोशिश की है।

यह दौर भी गुजर जाएगा- धनश्री वर्मा

यह दौर भी गुजर जाएगा- धनश्री वर्मा

आजकल जमाना इंस्टाग्राम का है जहां पर लोग तलाक भी लेते हैं और भी रिश्ते भी बनाते हैं, फिर अपनी भावनाएं भी शेयर कर देते हैं। सोशल मीडिया कुछ ऐसा ही है। धनश्री वर्मा ने ऊपर लिखी गई फिलॉसफी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वे भी कहना चाह रही है कि शायद उनके पति के जीवन का यह एक मुश्किल दौर है कि वे वर्ल्ड कप की T20 टीम से बाहर हो चुके हैं लेकिन ईश्वर इतना महान है कि बुरा समय बीत जाता है और यह दौर भी गुजर जाएगा।

इंस्टाग्राम पर अपनी बिजली सी स्फूर्ति वाले डांस से लोकप्रियता बटोरने वाली धनश्री वर्मा लिखती हैं- "मां कहती है कि यह वक्त भी गुजर जाना है। सर उठा कर जियो क्योंकि हुनर और अच्छे कर्म हमेशा साथ देते हैं। तो जी बात ऐसी है कि यह वक्त भी गुजर जाना है। ईश्वर हमेशा महान है।"

चहल को ना चुने जाने का कारण सेलेक्टर ने ये बताया-

चहल को ना चुने जाने का कारण सेलेक्टर ने ये बताया-

धनश्री के पास जहां डांस का हुनर है तो वहीं यजुवेंद्र चहल के पास लेग स्पिन का बढ़िया हुनर है।

भारतीय क्रिकेट ट्रेन समिति के अध्यक्ष इस समय भारत के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा है और उन्होंने साफ कहा है की हमको ऐसे स्पिनरों की जरूरत है जो थोड़ी तेज गति से गेंद डाल सकें और युजवेंद्र चहल जैसे बॉलर हवा में फ्लाइट ज्यादा करते हैं। ऐसे में चयनकर्ता राहुल चाहर के पास गए हैं और चहल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

शर्मा ने कहा, "चहल के नाम पर चर्चा हुई लेकिन हमने उनके ऊपर राहुल चाहर को वरीयता दी क्योंकि हम किसी ऐसे गेंदबाज को चाहते थे जो थोड़ी तेज गति से बॉलिंग कर सके और पिच का फायदा उठा सकें। चाहर सतह से ग्रिप बनाते हैं।"

विश्व कप की टीमें आमतौर पर सरप्राइज करती हैं-

विश्व कप की टीमें आमतौर पर सरप्राइज करती हैं-

विश्व वर्ल्ड कप टीम में हमेशा कुछ ना कुछ ऐसे बदलाव होते ही हैं जो सबको संतुष्ट नहीं कर पाते और जितनी बड़ी टीमों की घोषणा होती है उतने ही बड़े सरप्राइस भी देखने को मिल जाते हैं। एक और सरप्राइज बल्लेबाज शिखर धवन की गैरमौजूदगी है जिन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी के साथ तलाक पाया है।

भारत को T20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है जो कि 24 अक्टूबर को होगा और इसको टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला कहकर भी प्रचारित किया जा रहा है।

Story first published: Thursday, September 9, 2021, 14:44 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+