कोरिया ओपन: चीन की ही बिंगजिआओ को हराकर फाइनल में पहुंचीं सिंधु
नई दिल्ली। भारत की बैडमिंटन स्टार वर्ल्ड नंबर-4 पीवी सिंधु ने चीन की खिलाड़ी को हराकर कोरिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंच गई हैं। ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु ने शनिवार को सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-7 चीन की ही बिंजिआओ को 21-10, 17-21, 21-16 से मात दी। अब उनका फाइनल में मुकाबला जापान की नजोमी ओकुहारा से होगा।
इसी जापानी शटलर ने पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में सिंधु को हराया था। आपको बता दें कि वर्ल्ड नंबर-9 ओकुहारा ने सेमीफाइनल में 2016 की चैंपियन वर्ल्ड नंबर-2 हमवतन एकाने यामागुची को 21-17, 21-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। गौरतलब है कि अब तक कोई भी भारतीय कोरिया ओपन नहीं जीत पाया है।
अगर सिंधु फाइनल जीतती हैं तो वह पहली भारतीय होंगी जो इस उपलब्धि को हासिल करेंगे। सिंधु ने शुक्रवार को वर्ल्ड नंबर-19 जापानी शटलर मिन्त्सु मितानी को 21-19, 16-21, 21- 10 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
