Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 World Cup: वेंकटेश अय्यर समेत तीन भारतीय खिलाड़ी यूएई से घर लौटे

नई दिल्लीः कर्ण शर्मा, शाहबाज अहमद, कृष्णप्पा गौतम और वेंकटेश अय्यर को यूएई से भारत वापस भेज दिया गया है। वेंकटेश अय्यर नई सनसनी हैं जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। अय्यर ने यूएई लेग के दौरान अपना प्रभाव छोड़ा था। इन खिलाड़ियों की घर वापसी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए कराई गई है।

लेकिन जिन चार तेज गेंदबाजों को रुकने के लिए कहा गया है, वे हैं अवेश खान, उमरान मलिक, हर्षल पटेल और लुकमान मेरीवाला।

पीटीआई ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से कहा, "टूर्नामेंट शुरू होने के बाद बहुत अधिक नेट सत्र नहीं होंगे। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को लगता है कि इन सभी स्पिनरों को वापसी करने पर विशेष रूप से फायदा होगा और वे अपने-अपने राज्यों के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते हैं। उन्हें मैच अभ्यास की जरूरत है। "

उन्होंने कहा, "वैकल्पिक अभ्यास के साथ इस गर्मी में भी हमें इतने स्पिनरों की जरूरत नहीं होगी।"

टी20 वर्ल्ड कप के लिए वैसे भी अभ्यास मुकाबले अब खत्म हो चुके हैं और क्वालिफाइंग दौर भी समाप्त हो गया है। भारत ने दोनों अभ्यास मैच जीते हैं और उनके पास पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के अलावा अपने ग्रुप में बेहद आसान टीमें हैं। टीम इंडिया के मेंटर नियुक्त किए गए एमएस धोनी की तैयारियां जोरों पर हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने धोनी की तस्वीरें साझा कीं, जो एक मेंटर के रूप में 2021 टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय सेटअप का हिस्सा हैं। यहां धोनी भारतीय बल्लेबाजों को थ्रोडाउन दे रहे हैं। ऐसा लगता नहीं कि धोनी का ये काम है लेकिन संकेत यही है कि पूर्व कप्तान अपने रोल को बहुआयामी बनाना चाहते हैं।

पिछले महीने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा टी 20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा से ठीक पहले धोनी को नई भूमिका में नियुक्त किया गया था।

भारत रविवार को टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा जहां वह जीत के दावेदार के तौर पर शुरुआत करेगा। भारत को आसान ग्रुप मिलने के कारण सेमीफाइनल का सफर तय करने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए जहां कोहली के पास कप्तान को विदाई देने के साथ ट्रॉफी कब्जाने का अवसर है।

धोनी के पास तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने का अनुभव है। उन्होंने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2021 में एक उल्लेखनीय वापसी करने के लिए नेतृत्व किया क्योंकि उन्होंने पिछले साल यूएई में अपने इतिहास में पहली बार प्ले-ऑफ बर्थ से चूकने के बाद अपने 9वें फाइनल में अपना चौथा खिताब जीता था।

Story first published: Saturday, October 23, 2021, 10:22 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+