For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गौतम गंभीर ने IPL को दोष देने से इंकार किया, बोले- भारतीय खिलाड़ियों में साहस नहीं दिखा

नई दिल्लीः भारत के टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद आईपीएल की भी काफी आलोचनाएं हुई हैं। लेकिन गौतम गंभीर इन आलोचनाओं से इत्तेफाक नहीं रखते। गंभीर का मानना है कि आईपीएल की लेकर हो-हल्ला करना ठीक नहीं। भारतीय टीम अपने प्रदर्शन और गलती के चलते हारी है जिसके लिए किसी और टूर्नामेंट को दोष नहीं दिया जा सकता। फिलहाल भारत लगातार दो मैच हारने के बाद लीग स्टेज से ही बाहर होने की कगार पर जा चुका है। बुधवार को कोहली एंड कंपनी का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा और इस मैच को भी गंभीरता से इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि भारत इस समय गड़बड़ क्रिकेट खेल रहा है।

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए बताया, अफगानिस्तान कमजोर नहीं है। उनके पास बांग्लादेश और श्रींलका की टीम से बेहतर बॉलिंग है। आप स्कोरबोर्ड पर रन बनाकर जीतने की कोशिश पहले करेंगे और उसके बाद नेट रन रेट की ओर सोचते हैं। जब आप एक बार गेम में वापस आते हैं तो परिस्थितियों के अनुसार खेलते हैं।

इससे पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रोना रोया था कि भारत को थोड़े ब्रेक की जरूरत थी लेकिन खिलाड़ियों को अपने थकाने वाले शेड्यूल के हिसाब से ही खेलना पड़ा। भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप से ठीक पहले आईपीएल और उससे ठीक पहले इंग्लैंड का लंबा दौरा किया था। बुमराह की ये बात सुनने के बाद लोगों ने आईपीएल को दोष देना शुरु कर दिया लेकिन गंभीर का कहना है कि टी20 लीग पर आरोप लगाना गलत बात है।

गंभीर ने कहा, "आप आईपीएल को दोष नहीं दे सकते। अगर भारतीय क्रिकेट में कुछ भी गलत हो जाता है, तो हर कोई आईपीएल की ओर इशारा करना शुरू कर देता है। यह गलत है। कभी-कभी, आपको उम्मीद करनी पड़ती है कि 2-3 टीमें आपसे बेहतर क्रिकेट खेल रही हैं। पहले आप इसे स्वीकार करें, यह आपके लिए बेहतर होगा।"

"न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले खेल में, हम पूरी तरह बहादुर नहीं थे, हम खेल से पहले बहुत घबराए हुए थे। इसका आईपीएल से क्या लेना-देना है? यह 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में भी ऐसा ही था। उस समय , हम आईपीएल में खेलकर ही विश्व कप में आए थे। "

Story first published: Wednesday, November 3, 2021, 15:30 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+