Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर जेपी डुमिनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज जेपी डुमिनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। डुमिनी अब केवल वनडे और टी20 फॉर्मेट में खेलते दिखेंगे। शनिवार को डुमिनी ने इंडिपेंडेंट मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में ये बात कही।

साल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले डुमिनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं अच्छी तरह जानता हूं कि मेरा क्रिकेट करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। आपको बता दें लॉर्ड्स में खेले गए इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद जेपी डुमिनी को टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि ' काफी पशोपेश के बाद मैंने प्रथम श्रेणी मैच और टेस्ट मैच से तुरंत संन्यास लेने का फैसला किया है। मैंने अपने करियर में अपने देश के लिए खेलते हुए काफी लुत्फ उठाया। केब कोपराज के लिए मैंने 108 प्रथम श्रेणी मैच खेले, लगभग 16 साल तक मैंने केप कोबराज के लिए खेला। मुझे टीम के साथ खेलकर काफी अच्छा लगा"।

डुमिनी ने आगे कहा- पिछले 16 सालों में अपने देश के लिए 46 टेस्ट मैच और केप कोबराज के लिए 108 प्रथम श्रेणी मैच खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। गौरतलब है कि डुमिनी ने 46 टेस्ट मैचों में कुल 2,103 रन बनाए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+