T20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज से भिड़ेगी टीम इंडिया, इन पर होगी नजर
नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में आज अभ्यास सत्र में भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से होना है। शाम 7:30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डेन में दोनों टीम प्रैक्टिस मैच में आमने-सामनने होगी। इस मैच में सबकी नजर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी पर होगी। फिजिकली फिट हो चुके मोहम्मद शामी को अंतिम 11 में जगह मिलती है कि नहीं ये देखने वाली बात होगी। T20 में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, जानें कौन हैं टॉप 10 खिलाड़ी
अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान कर चुके शामी पर सबकी नजरें टिकी होगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान शमी की मांसपेशी में खिंचाव आया था, जिसके बाद उन्हें घुटने का ऑपरेशन करवाना पड़ा था। ऑपरेशन के बाद से ही वो टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे हैं। ऐसे में ये मैच उनके लिए बेहद खास है। टी-20 विश्वकप में टूट सकते हैं ये 5 रिकॉर्ड
दरअसल आज के वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले और 12 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में उनकी फिटनेस का आकलन होगा। लेकिन आपको बता दें कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उनकी वापसी मुश्किल लग रही है। टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमरा और आशीष नेहरा बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं टीम में पहले से मौजूद अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह और पवन नेगी के लिये भी यह सुनहरा मौका होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
