For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup : केविन पीटरसन ने चुनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन, 4 गेंदबाजों को किया शामिल

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने 2021 आईसीसी T20 विश्व कप की अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनी है। पीटरसन ने ओपनिंग के लिए दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को चुना है। पीटरसन की टीम में इंग्लैंड के जोस बटलर और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान सलामी बल्लेबाज रहे। पीटरसन ने तर्क दिया कि रिजवान पाकिस्तान की ओर से लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, और सेमीफाइनल में बीमारी से जूझने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार 67 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- रोहित को दूर करनी होंगी ये कमजोरियां, नहीं तो मुश्किल रहेगा ICC ट्रॉफी जीतना

2 ऑलराउंडरों को जगह मिली

2 ऑलराउंडरों को जगह मिली

पीटरसन ने बेटवे के साथ बातचीत करते हुए कहा, "रिजवान पाकिस्तान के लाइन-अप के शीर्ष पर लगातार रन-स्कोरर थे, जिन्होंने बीमारी से लड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन बनाए।" बाबर आजम पीटरसन की प्लेइंग इलेवन में नंबर 3 स्थान पर काबिज होंगे, जबकि चारिथ असलांका चाैथे और एडेन मार्कराम पांचवें नंबर के लिए चुने गए। पीटरसन की तरफ से जिन 2 ऑलराउंडरों को जगह मिली, वे थे मोईन अली और वानिंदु हसरंगा।

4 गेंदबाजों को चुना

4 गेंदबाजों को चुना

इसके बाद पीटरसन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 4 गेंदबाजों को चुना। पीटरसन ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा की विकेट लेने की क्षमता से प्रभावित थे। पीटरसन ने कहा, "बीच के ओवरों में जम्पा की विकेट लेने की क्षमता ऑस्ट्रेलिया के टूर्नामेंट जीतने के प्रमुख कारणों में से एक थी।'' पीटरसन की प्लेइंग इलेवन में अंतिम 3 नाम ट्रेंट बोल्ट, शाहीन शाह अफरीदी और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे हैं। पीटरसन की टूर्नामेंट की टीम में किसी भी भारतीय क्रिकेटर को जगह नहीं मिली।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता था खिताब

ऑस्ट्रेलिया ने जीता था खिताब

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट रहते हराकर 2021 टी20 विश्व कप का खिताब जीता। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खिताब जीतने के लिए न्यूजीलैंड द्वारा निर्धारित 173 रनों के लक्ष्य का पीछा किया। केविन पीटरसन इंग्लैंड क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं। 41 वर्षीय पीटरसन ने एक दशक तक चले अपने शानदार करियर में 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी20आई में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया।

केविन पीटरसन की 2021 टी20 विश्व कप की टीम-

मोहम्मद रिजवान, जोस बटलर, बाबर आजम, चरिथ असलंका, एडेन मार्कराम, मोइन अली, वनिन्दु हसरंगा, एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट, एनरिक नॉर्टजे, शाहीन शाह अफरीदी

Story first published: Friday, November 19, 2021, 10:58 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+