न्यूजीलैंड ने दिखाया स्पिन का जादू, 47 रनों से टीम इंडिया की हार
नयी दिल्ली। टी20 विश्व कप के पहले ही मैच में टीम इंडिया हार गई। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 47 रनों से परास्त कर दिया। विश्व नागपुर की पिच को शायद पूरी टीम समझ ही नहीं पाई। अनिश्चितता भरे पिच पर न्यूजीलैंड की टीम ने जब 126 रन बनाए तो लगा कि टीम इंडिया की जीत पक्की है। पर जब बारी टीम इंडिया की बैटिंग की आई तो सभी खिलाड़ी ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गए।
ओपनिंग जोड़ी में सबसे पहले शिखर धवन मात्र 1 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद रोहित शर्मा भी मात्र 5 रन बनाकर चल दिए। इसके बाद आए सुरेश रैना और युवराज भी क्रमश: 1 और 4 रन बनाकर टीम इंडिया को खराब स्थिति में धकेल चुके थे। एक छोर से कोशिश में जुटे उपकप्तान विराट कोहली भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 23 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच थमा बैठे।
टीम इंडिया ने 15 ओवर में मात्र 61 रन बनाए थे जो अबतक के इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन रहा। इससे पहले आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 68 रन शुरुआती 15 ओवर में बनाए थे। कप्तान धौनी ने स्थिति को संभालने के लिए आखिरी तक कोशिश की लेकिन वो भी सर्वाधिक 30 रन ही बना सके। पूरी टीम इंडिया मात्र 18 ओवर और एक बॉल में आउट हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
