For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, फाइनल मैच से बाहर हुआ टीम का बड़ा खिलाड़ी

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं। यह कीवी टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि कॉन्वे एक भरोसेमंद खिलाड़ी हैं और उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ चर्चित जीत में कीवियों के लिए 46 रनों की पारी भी खेली थी। न्यूजीलैंड को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से खेलना है और कंगारू जानते हैं कीवियों से कैसे निपटना है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, कॉन्वे को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच की जीत में आउट होने के तुरंत बाद ही चोट लग गई थी। उनको बल्ले ने हिट किया है जिसके चलते उनकी दाहिने हाथ की मेटाकॉर्पल (एक हड्डी) टूट गई है।

कीवी हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि कॉन्वे बुरी तरह हताश हो चुके हैं क्योंकि वे फाइनल खेलना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि, वह इस समय बाहर होने पर टूट चुके हैं। वे न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए बहुत जुनून रखते हैं और इस समय उनसे ज्यादा निराश और कोई नहीं है तो हम उनको दिलासा देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

कोच के मुताबित चोट बल्ले और दस्तानों के पैड के बीच हुए टकराव के चलते लगी है और कॉन्वे थोड़े दुर्भाग्यशाली भी रहे।

कोच ने आगे कहा कि, इस समय हम लोग वर्ल्ड कप फाइनल और अगले हफ्ते होने भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए कॉन्वे के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम इस महीने के अंत में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपने विकल्पों पर गौर कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड का भारत दौरा 17 नवंबर से शुरू होगा जब जयपुर में पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अब तक प्रतियोगिता में बिल्कुल एक जैसा सफर किया है। दोनों टीमों को लीग मैचों में एक-एक हार का सामना कर पड़ा था लेकिन सेमीफाइनल में दोनों को बाद में एक ही जैसा लक्ष्य चेज करते हुए जीत मिली। कीवी टीम के लिए मैच को पलटने वाली जिमी नीशम ने खेली तो कंगारूओं के लिए यह काम मैथ्यू वेड ने किया। अब फाइनल रोमांचक होना चाहिए।

Story first published: Friday, November 12, 2021, 10:08 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+