For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने घोषित की अपनी 12 सदस्यीय टीम

नई दिल्लीः भारत के खिलाफ होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपनी क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान 24 अक्टूबर को एक दूसरे के आमने सामने होंगे जहां पर भारतीय टीम ना केवल इस मैच को जीतने की दावेदार के तौर पर उतर रही है बल्कि वह खिताब जीतने के लिए भी कई क्रिकेट दिग्गजों की पसंदीदा है।

दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम छुपे रुस्तम है और उनको संयुक्त अरब अमीरात की परिस्थितियों का काफी अच्छे से पता भी है और इसके अलावा T20 फॉर्मेट एक अप्रत्याशित प्रारूप है जिसमें पाकिस्तान एक अच्छी ताकत माना जाता है। पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने अपने दोनों अनुभवी खिलाड़ियों शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को इस मुकाबले में जगह दी है।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने रविवार (24 अक्टूबर) को दुबई में टी 20 विश्व कप 2021 मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण संघर्ष के लिए पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद को छोड़ने का फैसला किया है। सरफराज आखिरी पाकिस्तानी कप्तान थे जिन्होंने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में विराट कोहली की भारतीय टीम को हराकर पाक को एक बड़ी जीत दिलाई।

बाबर आजम ने भारत के खेल से पहले वर्चुअल मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कहा," सरफराज स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें भारत के खिलाफ खेलने का अच्छा भरोसा है। लेकिन हमने इस मैच के लिए बेस्ट इलेवन मानी क्योंकि शोएब मलिक भी स्पिन को बहुत अच्छे से खेलते हैं। इसलिए हमने इस अंतिम 12 को चुना है।"

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाक की 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार है-

पाकिस्तान टीम- बाबर आजम (कप्तान), रिजवान, फखर जमान, हफीज, मलिक, आसिफ अली, हैदर अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, शाहीन, हारिस रउफ

बाबर ने आगे कहा, 'हमारी मुख्य ताकत हमारी बल्लेबाजी है। जिस तरह से हमारे बल्लेबाज पिछले कुछ महीनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, मुझे विश्वास है कि वे भारत के खिलाफ भी खेल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'

Story first published: Saturday, October 23, 2021, 14:16 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+