T20 World Cup: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं होगी दिक्कत, वीजा देगा भारत

नई दिल्लीः पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान कोई भी दिक्कत नहीं होगी क्योंकि भारत, पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ियों को वीजा देगा। पाक क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम हैं और इस टीम को अक्टूबर में आईसीसी वर्ल्ड T20 के लिए भारत का दौरा करना है। अभी तक पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड वीजा जैसी समस्याओं को लेकर आईसीसी से आग्रह करता रहा है कि विश्वकप को भारत की जगह संयुक्त अरब अमीरात में ट्रांसफर कर दिया जाए।

रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने एपेक्स काउंसिल को सरकार के फैसले के बारे में बताया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा दिया जाएगा। एपेक्स काउंसिल के एक सदस्य ने इस मामले पर पीटीआई से बात की और बताया, "पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को वीजा देने का मुद्दा सुलझा दिया गया है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि पाकिस्तान के फैंस भी मैच देखने के लिए भारत आ सकते हैं या फिर नहीं।" सूत्र ने आगे बात करते हुए बताया कि, यह टाइम के साथ तय हो जाएगा। हालांकि हमने बीसीसीआई से वादा किया था कि हम इसको समझा देंगे। सचिव ने मीटिंग के दौरान इस बात की घोषणा की है।

आपको बता दें भारत और पाकिस्तान दोनों लंबे काफी सालों से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं क्योंकि दोनों देशों के बीच में राजनीतिक तनाव है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला T20 वर्ल्ड कप कोरोना वायरस के चलते स्थगित हो गया था। अब यह विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया में ही खेला जाएगा। ऐसे में भारत में जो विश्व कप 2021 में होना था वही हो रहा है। इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है क्योंकि साउथ अफ्रीका के हेड क्रिकेट कोच मार्क बाउचर ने इस तरह के संकेत दिए हैं कि मिस्टर 306 डिग्री की वापसी आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए नेशनल साइड में हो सकती है। बाउचर ने कहा था कि वह एबी डिविलियर्स के साथ इस मामले पर खुली बातचीत कर रहे हैं। वैसे भी आईपीएल में डिविलियर्स की फॉर्म को देखते हुए लगता है कि अभी उनका काफी क्रिकेट बाकी है।

Story first published: Saturday, April 17, 2021, 7:23 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+