For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup : कभी नहीं जीत पाया पाकिस्तान, देखें कब किसके खिलाफ हैं भारत के मैच

T20 World Cup 2021: India to face Pakistan on october 24, Know head to head records | वनइंडिया हिंदी

मुंबई: आईसीसी अब टी20 विश्व कप करवाने के लिए तैयार है जो यूएई में होगा। इसकी शुरूआत 17 अक्तूबर से हो रही है। मंगलवार (17 अगस्त) को आईसीसी ने ग्रुप स्टेज मुकाबलों की भी घोषणा की। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। सभी क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले ग्रुप 2 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। दुबई में 24 अक्टूबर 2021 को खेले जाने वाले इस मैच से पहले एक नजर डालते हैं कि भारत का पाकिस्तान के खिलाफ कैसा प्रदर्शन है।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान एक भी बार भारत को नहीं हरा पाया है। दोनों का 5 बार आमना-सामना हुआ, जिसमें हर बार भारत ने बाजी मारी। हाल ही में 2016 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए जिसे भारत ने केवल 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर किया।

दो साल बाद आमने-सामने होंगे भारत, पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान दोनों 2 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी। भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से हराया था।

भारत के विश्व कप मैच
ग्रुप-2 में भारत और पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान भी हैं। साथ ही ग्रुप स्टेज से क्वालीफाई करने वाली दो टीमें एक ही ग्रुप में होंगी और इन सभी का मैच 24 अक्टूबर से शुरू होगा। इस बीच, भारत के ग्रुप मैच इस प्रकार हैं:

भारत बनाम पाकिस्तान (24 अक्टूबर)
भारत बनाम न्यूजीलैंड (31 अक्टूबर)
भारत बनाम अफगानिस्तान (3 नवंबर)
भारत बनाम ग्रुप स्टेज योग्य टीम 1 (5 नवंबर)
भारत बनाम ग्रुप स्टेज योग्य टीम 2 (8 नवंबर)

Story first published: Wednesday, August 18, 2021, 12:03 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+