'पाकिस्तान से जीतना है तो भारत को बनना होगा मेच्योर', सलमान बट ने भारतीय बल्लेबाजों को बताया प्रेडिक्टेबल

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से 5 साल बाद पहली बार आयोजित की जा रही टी20 विश्वकप में भारतीय टीम खिताब जीतने के दावेदार के रूप में उतर रही है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय सितारों से सजी टीम को 24 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपना अभियान शुरू करना है। हालांकि उससे पहले भारत को दो वार्म अप मैचों में इंग्लैंड (सोमवार, 7:30 बजे) और ऑस्ट्रेलिया ( बुधवार, 3:30 बजे) का सामना करना है। हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और ज्यादातर बल्लेबाज फॉर्म में नजर आये हैं।

और पढ़ें: ऋतु फोगाट के समर्थन में आये MMA चैंपियन अर्जन भुल्लर, कहा- महिलाओं के सबसे बड़े टूर्नामेंट में मिलेगी जीत

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने एक भारतीय खिलाड़ी पर निशाना साधा है और बताया है कि वो धीरे-धीरे प्रेडिक्टेबल बनते जा रहे हैं, ऐसे में अगर उन्हें भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में एक्स फैक्टर बनना है तो बल्लेबाजी में मेच्योरिटी लानी होगी।

और पढ़ें: 'चयनकर्ताओं को सीधे उसे करना चाहिये सेलेक्ट', दिलिप वेंगसरकर ने इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ

मूड बदलता है तो बड़े शॉट लगाने लगते हैं पंत

मूड बदलता है तो बड़े शॉट लगाने लगते हैं पंत

अपने यूट्यूब चैनल पर भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बारे में बात करते हुए इस पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी में ज्यादा मेच्योर मानसिकता के साथ खेलने की जरूरत है। अगर उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ एक्स फैक्टर बनना है तो अपनी प्रेडेक्टिबल होने के ट्रेंड को बदलना होगा।

उन्होंने कहा,'अब उनको लेकर हम क्या कह सकते हैं, ऐसा लगता है कि जैसे उनका मूड अचानक बदलता है जिसके बाद वो आगे निकल जाते है और बड़े शॉट लगाने लगते हैं। हालांकि अब वो इतना ज्यादा बाहर निकलने लगे हैं कि विपक्षी टीम उनकी इस चाल को भांपने लगी हैं और उसी के हिसाब से रणनीति बनाकर उन्हें वापस भेजने की तैयारी करने लगी हैं।'

बल्लेबाजी में हो रहे हैं प्रेडिक्टेबल

बल्लेबाजी में हो रहे हैं प्रेडिक्टेबल

सलमान बट्ट ने आगे बात करते हुए कहा कि मुझे लग रहा है कि वो धीरे-धीरे थोड़े प्रेडेक्टिबल होते जा रहे हैं, तो ऐसे में अगर उन्हें बल्लेबाजी में बेहतरी लानी है तो थोड़ा अधिक मेच्योर होकर क्रिकेट खेलने की दरकार है। वह काफी टैलेंटेड हैं और उनके पास बहुत सारे शॉटस मौजूद हैं लेकिन कई मौकों पर वह प्रेडिक्टेबल होते जा रहे हैं, फिर चाहे वो दूसरी-तीसरी गेंद पर बाहर निकलना हो या फिर पहली ही गेंद पर आगे बढ़ना हो।

आईपीएल 2021 में किया है शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2021 में किया है शानदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि ऋषभ पंत हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर पर खेल रहे थे, जहां पर उन्होंने शानदार कप्तानी करते हुए अपनी टीम के साथ सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि कप्तानी के मामले में उन्हें अभी भी काफी दूर तक सीखते हुए जाना है, हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में उन्होंने तीनों प्रारूपों में खुद को पहले ही साबित कर दिया है।

आपको बता दें कि आईपीएल 2021 के 16 मैचों के दौरान ऋषभ पंत ने 3 अर्धशतक लगाकर 128.52 की स्ट्राइक रेट से 419 रन बटोरे। भले ही उन्होंने अपने आईपीएल करियर का 10वां सर्वाधिक स्कोर बनाया लेकिन उसके बावजूद वह अपनी फुल फॉर्म में नजर नहीं आये, जिसकी भरपाई वो टी20 विश्वकप में करते हुए नजर आयेंगे।

Story first published: Sunday, October 17, 2021, 23:04 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+