For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मोहम्मद शमी को बेहतर टी20 बॉलर नहीं मानते मांजरेकर, भारत के पास और भी हैं बेहतर विकल्प

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप में अब स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबला करने के लिए तैयार है जहां पर विराट कोहली एंड कंपनी एक बड़ी जीत की ओर देख रही है। भारत को अब अपने बचे हुए ना केवल सभी मैच जीतने हैं बल्कि भारी-भरकम रनों या ओवरों के अंतर से भी जीतने होंगे।

इस मैच से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि मोहम्मद शमी के बजाय भारत को किसी और तेज गेंदबाज की और भी देखना चाहिए जो T20 फॉर्मेट में और बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। मांजरेकर मानते हैं कि शमी एक बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और भारत के लिए टेस्ट मैचों में बहुत ही बढ़िया विकल्प है लेकिन वे T20 फॉर्मेट में वे सबसे बेस्ट गेंदबाजों में शामिल नहीं है।

मोहम्मद शमी ने T20 वर्ल्ड कप में संघर्ष दिखाया है लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट लेकर अपनी वापसी के संकेत भी दिए थे। मांजरेकर का मानना है कि भारत के लिए यह अपने खिलाड़ियों के बारे में सोचने समझने का एक अच्छा समय है क्योंकि कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो अच्छे है लेकिन टी20 फॉर्मेट के हिसाब से उतने बेहतर साबित नहीं होते हैं।

पूर्व क्रिकेटर का यह भी कहना है कि भारत ने मोहम्मद शमी को पर्याप्त मैचों में इस्तेमाल करके देख लिया है और अब बाकी खिलाड़ियों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। मोहम्मद शमी का T20 फॉर्मेट में इकोनामी रेट 9 का है जो कि बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

संजय मांजरेकर ने भारत और स्कॉटलैंड के गेम पर प्रीव्यू करते हुए Dafa न्यूज से बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि अब समय आ चुका है कि भारत को अपनी T20 टीम और कुछ खिलाड़ियों की ओर देखना चाहिए क्योंकि कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो दूसरे फॉर्मेट में बेहतर हैं लेकिन T20 में उतने अच्छे नहीं है। ऐसे में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हो सकते हैं जो T20 के लिए थोड़े और बेहतर हैं और टीम का फायदा दे सकें। मैं मोहम्मद शमी के बारे में भी ऐसा ही सोचता हूं।

"मोहम्मद शमी बहुत अच्छे गेंदबाज हैं और टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की जान है। लेकिन जब मैं देखता हूं तो T20 क्रिकेट में उनका इकोनामी 9 का है। मुझे पता है उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भारत के पास निश्चित तौर पर T20 फॉर्मेट में मोहम्मद शमी की तुलना में थोड़े और बेहतर गेंदबाज भी मौजूद हैं।"

Story first published: Friday, November 5, 2021, 14:12 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+