For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे अजीबो-गरीब गेंद का VIDEO, देखें कैसे एक गेंद हुई और 10 रन बन गए

नई दिल्लीः क्रिकेट का खेल निराला है। यह नियमों से बंधा होने के बावजूद कई बार चौंकाने वाले परिणाम देता हैं। थ्योरी के हिसाब से वैसे तो बल्लेबाज एक गेंद पर अधिकतम 6 रन बटोर सकता है लेकिन प्रैक्टिकल में एक गेंद पर कितने रन बन जाएं इसका वास्तव में कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। कुछ ऐसा ही एक मामला हमें टी20 वर्ल्ड कप में भी देखने को मिला है। यह सोचकर भी हैरानी हो सकती है कि क्रिकेट में एक बॉल पर 10 रन बन गए लेकिन ऐसा हो चुका है।

T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप वन के मैच में हमको रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यह मैच वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच हो रहा था जहां कैरेबियाई टीम ने 3 रनों से बाजी मारने में कामयाबी हासिल की। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए थे जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पांच विकेट के नुकसान पर 139 रनों पर ही सिमट गई।

1 गेंद पर 10 रन बन गए-

1 गेंद पर 10 रन बन गए-

हार और जीत का अंतर करीबी रहा लेकिन यह मैच वेस्टइंडीज को बड़ा भारी पड़ सकता था क्योंकि कैरेबियाई पारी की ओर से एक गेंद ऐसी फेंकी गई जिस पर पूरे 10 रन बने और वह भी तब जब सामने गेंदबाजी करने वाला ड्वेन ब्रावो जैसा अनुभवी हो। वेस्टइंडीज की टीम इसकी भारी कीमत चुकानी से बाल-बाल बच गई है। आइए समझते हैं कि इन सब चीजों की शुरुआत कैसे हुई।

दरअसल, ड्वेन ब्रावो ने इस मुकाबले में बांग्लादेश की बैटिंग के दौरान 12वें ओवर में पहली गेंद इतनी वाइड फेंकी कि वह विकेटकीपर को छकाते हुए 4 रनों के लिए चली गई और इस प्रकार बिना कोई गेंद फेंके 5 रन बांग्लादेश के खाते में जुड़ गए। यहां एक रन वाइड का था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मैच में जहीर खान ने भारत को किया सतर्क- 'कहीं देर ना हो जाए'

ICC ने शेयर किया है ये वीडियो-

दरअसल, ड्वेन ब्रावो ने इस मुकाबले में बांग्लादेश की बैटिंग के दौरान 12वें ओवर में पहली गेंद इतनी वाइड फेंकी कि वह विकेटकीपर को छकाते हुए 4 रनों के लिए चली गई और इस प्रकार बिना कोई गेंद फेंके 5 रन बांग्लादेश के खाते में जुड़ गए। यहां एक रन वाइड का था।

ब्रावो ने अगली गेंद ओवर द विकेट फेंकी और शॉर्ट लेंथ डिलीवरी पर बल्लेबाज लिटन दास ने पुल शॉट लगाकर बाउंड्री बटोरी। इस प्रकार 1 गेंद पर 9 रन अभी तक आ चुके थे लेकिन ब्रावो का खराब समय अभी भी जारी था क्योंकि उन्होंने अगली गेंद भी वाइट फेंक दी जिससे बांग्लादेश की टीम के खाते में एक और अतिरिक्त रन जुड़ गया। इस प्रकार ब्रावो द्वारा फेंकी गई एक ही वैध गेंद पर बांग्लादेश के बल्लेबाज 10 रन बटोर चुके थे।

बांग्लादेश की लगातार तीसरी हार-

बांग्लादेश की लगातार तीसरी हार-

वेस्टइंडीज ने इतना टोटल नहीं बनाया था कि ब्रावो द्वारा इस तरह की गेंदबाजी को यह टीम झेल सके लेकिन अंत में चीजें ठीक ठाक रही और वेस्टइंडीज यह मुकाबला जीतने में कामयाब रहा। हालांकि के सामने बल्लेबाजी करने वाले लिटन दास ने 44 रनों की पारी खेली लेकिन उनको ब्रावो ने ही चलता किया।

दास ने चार चौके लगाए और अंत में महमुदुल्लाह ने कैरेबियाई टीम से जीत जीने का भरसक प्रयास किया लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कप्तान महमुदुल्लाह ने 24 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली पर अंत में वेस्टइंडीज को इस मुकाबले में 3 रनों से जीत मिली जिसके चलते बांग्लादेश अब इस टी20 विश्व कप से भी बाहर हो चुका है क्योंकि यह उनकी लगातार तीसरी हार थी।

Story first published: Saturday, October 30, 2021, 14:39 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+