For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup: हमसे ज्यादा निराश कोई नहीं है, विराट कोहली ने कहा- हम थोड़े पीछे रह गए

नई दिल्लीः विराट कोहली का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम इस बात से निराश है कि वे सुपर 12 स्टेज से आगे नहीं जा पाए। टी20 वर्ल्ड कप में भारत की विदाई की पटकथा शुरुआत के दो मैच हारने से ही तय हो गई थी। यहां पर भारत को पहले पाकिस्तान से और फिर न्यूजीलैंड से मात मिली। उसके बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामिबिया के खिलाफ आसान मुकाबले धमाकेदार अंदाज में जीते लेकिन यह प्रयास सेमीफाइनल में एंट्री दिलाने के लिए नाकाफी ही था।

इसके साथ ही टी20 फॉर्मेट से कोहली की कप्तानी की भी विदाई हो गई। वे अब आरसीबी के लिए भी एक खिलाड़ी के ही तौर पर खेलेंगे।

कोहली ने लीग मैचों में नामिबिया पर जीत के बाद ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि, टीम ने अपने गोल तय किए हुए हैं। दुर्भाग्य से हम थोड़े कमतर रह गए और हमसे ज्यादा निराश इस पर कोई नहीं हो सकता। आप सभी लोगों का सपोर्ट कमाल का रहा है और हम इसके लिए आपका शुक्रिया अदा करते हैं। हम मजबूती से वापसी करने का टारगेट रखेंगे और अपना बेस्ट देंगे। जय हिंद।

भारत के लिए एकमात्र राहत की बात उसका नेट रन रेट रहा जो प्लस 1.747 रहा। विराट कोहली ने कहना है कि टीम ने जिस तरह से नामिबिया, स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की उसको आप एक पॉजिटिव की तरह ले सकते हैं। अब कोहली-शास्त्री युग भी अपने समापन की ओर बढ़ चुका है। शास्त्री की बतौर कोच विदाई हो गई है जबकि कोहली टी20 फॉर्मेट के कप्तान नहीं रहेंगे। जल्द ही उनके वनडे फॉर्मेट से भी विदाई के भी चांस हो सकते हैं।

कोहली की कमान के बिना भारत को जल्दी ही नया टी20 कप्तान एक्शन में देखने को मिलने वाला है क्योंकि 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू हो रही है जो तीन मैचों की होगी। अब भी टी20 मैचों पर जोर देने का मतलब यही है कि अगले साल भी टी20 वर्ल्ड कप है जो ऑस्ट्रेलिया में होगा।

हम कोहली को कप्तान के तौर पर अब 25 नवंबर को देखेंगे जब भारत की सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होगी। यहां केवल दो ही टेस्ट मैचों की सीरीज देखने को मिलेगी जो 7 दिसंबर तक चलेगी। विराट कोहली से टेस्ट मैचों में लंबे समय तक कप्तानी करने की उम्मीद है।

Story first published: Tuesday, November 9, 2021, 11:37 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+