For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड की जीत के बाद एक इंच नहीं हिले नीशम, जानिए क्यों कुर्सी पर मूर्ति की तरह बैठे रहे

नई दिल्लीः जिमी नीशम न्यूजीलैंड के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जो अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर हैं। आम तौर पर कीवी खिलाड़ी शांत होते हैं और ज्यादा बातचीत नहीं करते। वे सोशल मीडिया पर भी बहुत जोश के साथ मौजूद नहीं रहते। सभी कीवियों में जिमी नीशम का अपना अंदाज है। सोशल मीडिया पर उनकी खास फैन फॉलोइंग है। ये वहीं नीशम हैं जो 2019 के 50 ओवर वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारने के बाद टूट गए थे। उन्होंने उस दुर्भाग्यपूर्ण हार के बाद कहा कि, बच्चों खेल को मत अपनाना। कुछ और काम करना। फिर 60 साल की उम्र में खुशी से सबको अलविदा कहना।

इतना दिल तोड़ने वाली हार के बाद नीशम के करियर में फिर से वैसा एक पल आया। इंग्लैंड की टीम फिर से वर्ल्ड कप में सामने थी और यह सेमीफाइनल मुकाबला था। मैच अपने रोमांच की ओर बढ़ता चला जा रहा था लेकिन नीशम ने अंतिम क्षणों में 11 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेलकर अंग्रेजों के फाइनल में पहुंचने के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

जीत के बाद भी मूर्ति की तरह कुर्सी पर बैठे रहे नीशम-

जीत के बाद भी मूर्ति की तरह कुर्सी पर बैठे रहे नीशम-

नीशम जब आउट हुए तब कीवी टीम जीत के करीब आ चुकी थी। मैच में मजेदार सीन तब आया जब न्यूजीलैंड जीत गया और डगआउट में मौजूद कीवी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। कीवी अपनी कुर्सी से उछल पड़े। केवल केन विलियमसन ही इस दौरान कुछ शांत थे लेकिन उनके चेहरे पर भी बड़ी मुस्कान थी। यहां केवल एक शख्स था जो मूर्ति की तरह से बैठा हुआ था और वह थे जिमी नीशम। चेहरे पर बिना किसी भाव के बैठे नीशम की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

नीशम की आंखें हजार शब्द कह रही थी। उनके भाव सख्त थे, वे हिले बिना शांत बैठे रहे। दुनिया नीशम के इस रूप को कम ही जानती है।

मिशेल ने गजब पारी खेली, नीशम ने पलटा मैच, फाइनल में पहुंचकर गदगद हुए विलियमसन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो-

इतना ही नहीं, जब नीशम के साथी जीत की खुमारी में अपने ड्रेसिंग रूम में चले गए तब भी यह खिलाड़ी अपनी कुर्सी से हिला नहीं। कीवी जश्न मनाते रहे और नीशम अकेले चुप बैठे रहे। न्यूजीलैंड की खुशी समझ में आती है क्योंकि वे 167 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए कभी भी आरामदायक स्थिति में नहीं लग रहे थे। जब मार्टिन गुप्टिल और केन विलियमसन जल्दी आउट हो गए तब हालत और भी पतली हो गई थी लेकिन डेरिश मिशेल, डेवोन कॉन्वे और फिर जिमी नीशम की पारियों ने मैच का रुख पलटने में कामयाबी हासिल की।

जिमी नीशम की फोटो ने सोशल मीडिया पर खास जगह पाई है और जब यह तस्वीर वायरल होने लगी तो सबको नीशम की प्रतिक्रिया का इंतजार था। जब यह सवाल उठा कि नीशम तो हिले भी नहीं तो खुद जिमी ने बताया कि अभी काम खत्म नहीं हुआ है। वे फाइनल से पहले किसी तरह का जश्न नहीं चाहते।

मैच बदलने वाली पारी नीशम ने ही खेली-

मैच बदलने वाली पारी नीशम ने ही खेली-

नीशम ने पहले ही फाइनल पर अपनी नजरें जमा दी हैं और सेमीफाइनल में भी उन्होंने तब बेहतरीन काम किया जब टीम को जरूरत थी। वे जब क्रीज पर आए तब न्यूजीलैंड 4 विकेट पर 107 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था क्योंकि कीवियों को 29 बॉल पर 60 रनों की दरकार थी। लेकिन नीशम ने 17वें ओवर में क्रिस जॉर्डन की ऐसी धुनाई की जो इंग्लैंड याद रखेगा। इस ओवर में 23 रन आए थे। इसने डेरिल मिशेल से दबाव खत्म कर दिया क्योंकि वे पारी के अंत में चौके छक्के मारने में दिक्कत महसूस करने लगे थे।

नीशम की चुप्पी की एक वजह यह भी हो सकती है कि वे अपनी पारी को जिस तरह से फिनिश करना चाहते थे वैसा कर नहीं पाए। उनको आदिल रशीद ने आउट किया।

फाइनल में एक अलग जिमी नीशम को देखने का इंतजार-

फाइनल में एक अलग जिमी नीशम को देखने का इंतजार-

नीशम 2019 में खेले गए ऐतिहासिक वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के भी हिस्से थे। उन्होंने तब जोफ्रा आर्चर को छक्का भी लगाया था लेकिन वजह न्यूजीलैंड को जिताने के लिए काफी साबित नहीं हुआ। इंग्लैंड को बाउंड्री काउंट नियम के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। हो सकता है कल सेमीफाइनल मैच के दौरान कुर्सी पर बैठे हुए नीशम के जेहन में वे सब पल भी घूम रहे हों। हो सकता है नीशम कुछ सोच ही ना रहे हों, केवल आंखों के सामने एकदम खालीपन हो। अब दुनिया फाइनल मुकाबले में एक अलग नीशम को देखने को इंतजार कर रही है। इससे पहले किसी ने नीशम को इतने बड़े मौके पर ऐसे शांत नहीं देखा था।

Story first published: Thursday, November 11, 2021, 9:48 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+