IND vs NZ: पृथ्वी शॉ करेंगे ODI डेब्यू, कोहली ने बताई राहुल की बैटिंग पॉजीशन
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड, दोनों टीमें, अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों को लेकर ODI श्रृंखला में जूझ रही हैं। भारतीय टीम से रोहित शर्मा चोट के चलते पूरे कीवी दौरे से बाहर हो चुके हैं तो वहीं कीवी कप्तान केन विलियमसन कंधे की चोट के कारण पहले दो वनडे मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। शिखर धवन पहले ही चोट के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पुष्टि की कि पृथ्वी शॉ निश्चित रूप से शुरुआती एकादश में होंगे और पारी की शुरुआत करेंगे।
रोहित की चोट भारतीय टीम के लिए खासकर झटका है क्योंकि वे एक बार फिर से बेहतरीन लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने पांचवें और अंतिम टी 20 आई में दौड़ते हुए अपनी पिंडली की मांसपेशियों को घायल कर दिया और अभी बाकी दौरे के लिए मैदान से बाहर हो चुके हैं।
प्री-सीरीज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, विराट कोहली ने रोहित की चोट को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और यह भी साफ़ कर दिया कि केएल राहुल वनडे में नंबर पांच पर बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे क्योंकि टीम प्रबंधन स्टंप्स के पीछे उनको कीपर के रोल पर जारी रखना चाहता है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि पृथ्वी शॉ अपनी शुरुआत करेंगे।
"यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि रोहित इस श्रृंखला का हिस्सा नहीं बन सकते। पृथ्वी टीम में है। वह निश्चित रूप से शुरू करने जा रहे हैं जिसमें उनका साथ कोई रिप्लेसमेंट (मयंक अग्रवाल) देगा और केएल मध्य क्रम में खेलेंगे क्योंकि हम चाहते हैं कि वह वास्तव में उस भूमिका के आदी हो जाएं जिससे वे नंबर 5 पर बैटिंग कर सकें और साथ ही कीपिंग भी कर सकें।
इसका मतलब साफ है कि ऋषभ पंत को अपने मौके का इंतजार करते रहना होगा क्योंकि ऐसा लगता है कि इस कीपर को अभी तक एक भी मैच नहीं खेलना है। साथ ही यह दिलचस्प होगा कि आने वाले वनडे मुकाबले में भारत को दो डेब्यू करने वाले ओपनर मिलेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
