INDvsAUS: कुलदीप यादव का कमाल,ऑस्ट्रेलिया में 6 साल बाद किया ये कारनामा
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में पुजारा के शानदार प्रदर्शन के बाद इस सीरीज में पहला टेस्ट मैच खेल रहे है कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया को अपने चंगुल में फंसाकर 300 रन पर पारी समेट दी इस दौरान उन्होंने पांच विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलियो भारत से 322 रन पीछे है। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पांच विकेट हासिल कर अपने नाम एक नया रिकॉर्ड हासिल किया है।
यह उनका टेस्ट में दूसरा पांच विकेट हॉल है। कुलदीप ने सबसे पहले अपनी फिरकी के फंदे में फंसाया उस्मान ख्वाजा (27) को। इसके बाद उन्होंने ट्रेविस हेड (20), टिम पेन (05), नाथन लियोन (00) और जोश हेजलवुड (21) के विकेट चटकाए। उन्होंने सबसे पहली बार राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट लिए थे ।
कुलदीप पिछले छह सालों में ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट लेने वाले पहले मेजबान स्पिन गेंदबाज हैं। उनसे पहले साल 2012 में श्रीलंका के रंगना हेराथ ने यह किया था। वहीं अगर बात करे लेफ्ट आर्म स्पिर की तो उनसे पहले जॉनी वारडेल ने साल 1955 में ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट लिए थे।बता दें कि 2005 के बाद वह पहली बार फॉलोऑन खेल रही है।इससे पहले 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
