For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20I : मार्टिन गुप्टिल ने की छक्कों की बरसात, 93 रन ठोक बनाया ये रिकाॅर्ड

दुबई : न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ओपनर मार्टिन गुप्टिल के बल्ले से आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के 32वे मैच में खूब चाैकों-छक्कों की बरसात होती दिखी। सुपर 12 ग्रुप दो मुकाबले में न्यूजीलैंड ने स्टाॅटलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 172 रन जड़ दिए। एक समय न्यूजीलैंड के 52 के स्कोर पर 3 विकेट गिर गए थे, लेकिन ओपनर गुप्टिल का कहर एक छोर से जारी था। गुप्टिल ने 56 गेंदों में ताबड़तोड़ 93 रन बना डाले, जिसमें 6 चाैके तो 7 दनदनाते छक्के शामिल रहे। हालांकि गुप्टिल शतक के करीब थे, लेकिन 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रैडली व्हील का शिकार बन गए।

यह भी पढ़ें- 'भारत अभी भी क्वालीफाई कर सकता है', मोंटी पनेसर ने लगाई 3 दिग्गजों से उम्मीद

बनाया ये रिकाॅर्ड

बनाया ये रिकाॅर्ड

इस पारी के साथ गुप्टिल ने शानदार रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर के 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह 3 हजारी बनने वाले दूसरे, जबकि न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। गुप्टिल से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 3 हजार रनों का आंकड़ा पूरा किया था। गुप्टिल ने 105 मैचों की 101 पारियों में 32.65 की एवरेज से 3069 रन बना लिए हैं। इसमें उनके 2 शतक तो 18 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 92 मैचों में 3225 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा 113 मैचों में 2878 के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं, जबकि चौथे स्थान पर आयरलैंड के पाल स्टर्लिंग (2570) और 5वें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (2554) काबिज हैं।

ऐसा करने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज-

ऐसा करने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज-

इसके अलावा गुप्टिल आईसीसी टी20 विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड के लिए दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए। गुप्टिल से पहले ब्रैंडन मैक्कुलम ने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ पल्लेकेल में 123 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

न्यूजीलैंड द्वारा टी20 विश्व कप में खेली गई बड़ी पारियां-

123 ब्रैंडन मैक्कुलम- बांग्लादेश के खिलाफ 2012 में

93 मार्टिन गुप्टिल- स्काॅटलैंड के खिलाफ 2021 में

80 मार्टिन गुप्टिल- पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में

65 मैक्कुलम- नीदरलैंड के खिलाफ 2014 में

पूरे किए 150 छक्के

पूरे किए 150 छक्के

इसके अलाा मैच में गुप्टिल ने जैसे ही तीन छक्के जड़े तो उनकी छक्कों की संख्या 150 हो गई। इसी के साथ गुप्टिल अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे पहले 150 छक्कों तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। अब गुप्टिल के नाम कुल 154 छक्के दर्ज हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर 134 छक्कों के साथ भारत के ओपनर रोहित शर्मा हैं।

Story first published: Wednesday, November 3, 2021, 17:57 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+