Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आकाश चोपड़ा ने कहा- वर्ल्ड कप जीतना है तो इन दो बॉलरों का चलना है जरूरी

नई दिल्लीः भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में संपन्न हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज भुवनेश्वर कुमार की वापसी की बेहतरीन कहानी कहती है। भुवनेश्वर कुमार को स्विंग का सुल्तान माना जाता है। भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से चोट के कारण भारतीय टीम में नहीं खेल रहे थे। हालांकि दाएं हाथ के गेंदबाज को टीम में वापस आने और फिर से विकेट लेने में कोई भी दिक्कत नहीं हुई।

भुवनेश्वर ने T20 सीरीज के 5 मैचों में 4 विकेट लिए लेकिन उनका इकोनामी रेट 6.38 था जो कि दोनों ही टीमों के गेंदबाजों में सबसे बेस्ट था। 31 साल का यह गेंदबाज श्रंखला के निर्णायक मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहा जिसमें उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए। ये दो विकेट भी जॉस बटलर और जेसन रॉय जैसे खतरनाक बल्लेबाजों के थे। आकाश चोपड़ा का कहना है की भुवी वापसी कर चुके हैं।

आकाश चोपड़ा स्टार स्पोर्ट्स से यह भी कहते हैं कि अगर भारत को वर्ल्ड कप जीतना है तो भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी होगी। चोपड़ा ने कहा, "अगर भारत को 2021 में होने वाला वर्ल्ड कप जीतना है तो यह जरूरी है की भुवनेश्वर बेहतर प्रदर्शन करें। बुमराह सदाबहार है और बेहतरीन गेंदबाजी करते रहे हैं और अब उनका वर्कलोड मैनेजमैंट भी बहुत अच्छा हो रहा है।"

दूसरी ओर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि हम सभी भुवनेश्वर कुमार की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे कि वह गेम को शुरू करवाएंगे, स्विंग करेंगे और विकेट लेंगे। आकाश चोपड़ा आगे कहते हैं, भुवनेश्वर ने सीरीज में भले ही केवल 4 विकेट लिए हों लेकिन उनकी गेंदबाजी शानदार रही और हम कह सकते हैं कि भुवनेश्वर वापस आ चुके हैं।

बता दें कि बुमराह की हाल ही में शादी हुई है और वह इस टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा रविंद्र जडेजा भी टीम का हिस्सा नहीं थे। इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी के बाद भारतीय टीम और भी मजबूत हो जाएगी।

Story first published: Sunday, March 21, 2021, 19:36 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+