T20I World Cup: माइकल अथर्टन ने कहा- ये दो खतरनाक टीमें देंगी भारत को कड़ी टक्कर
नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन का कहना है की T20 वर्ल्ड कप को जीतने के लिए भारतीय टीम दावेदार जरूर होगी लेकिन यह इतना भी आसान नहीं होने वाला है। इंग्लैंड के पूर्व ओपनर माइकल अथर्टन का यह बयान तब आया है जब इन दिनों में इयोन मोरगन की टीम को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में हरा दिया गया है। इस दौरान कोहली एंड कंपनी ने इंग्लिश टीम को 3-2 से हराया है। सीरीज का अंतिम मुकाबला रविवार को खेला गया था जो कि 20 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में हुआ था और भारत ने 36 रनों से जीत हासिल करने में सफलता प्राप्त की।
माइकल अथर्टन को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग ने भारतीय क्रिकेट में डेप्थ बनाने में काफी सहायता की है और अब यह देखी जा सकती है। इसके साथ ही अनुभवी व्यक्ति का यह भी मानना है कि भारत अपनी घरेलू परिस्थितियों में खेल रहा है जिसके चलते वे चैंपियनशिप जीतने के बड़े दावेदार हैं।
माइकल अथर्टन ने स्काई स्पोर्ट से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि आईपीएल के कारण उनकी T20 क्रिकेट में पहले से ज्यादा गहराई से और इन सब चीजों को देखते हुए हम यह भी जानते हैं कि वे अपनी घरेलू परिस्थितियों में खेल रहे हैं तो उनको हराना बहुत मुश्किल होगा।"
हालांकि माइकल अथर्टन आगे कहते हैं कि यह इतना आसान नहीं होगा जितना कि केकवॉक होती है क्योंकि इंग्लैंड बहुत ही ताकतवर है और इसके अलावा वेस्टइंडीज बहुत खतरनाक है और आप इन पर भी अपने दांव लगा सकते हो, बावजूद इसके कि भारत ही फेवरेट की तौर पर उभर रहा है।
अपने अंतिम मैच में भारत ने 224 रनों का स्कोर 20 ओवर में खड़ा किया जिसमें विराट कोहली ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली और रोहित शर्मा ने 64 रन बनाए थे। भारतीय टीम की अच्छी बात यह है कि भुवेश्वर कुमार की वापसी हुई है। अंतिम मैच में उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
