भारत ने ज़िम्बाव्वे को हरा दिया
भारतीय क्रिकेट टीम ने दो मैचों की ट्वंटी-20 श्रृंखला के पहले मैच में मेज़बान ज़िम्बाब्वे को छह विकेट से हरा दिया.
शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए मैच में पहले भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया फिर बल्लेबाज़ों ने भी जीत की औपचारिकता पूरी करने में कोई ग़लती नहीं की. भारत की तरफ़ से यूसुफ पठान ने नाबाद 37 रन, विराट कोहली ने नाबाद 26 रन और कप्तान सुरेश रैना ने 28 रन बनाए. इस तरह भारत ने 15 ओवरों में चार विकेट गंवाकर जीत के लिए जरूरी 112 रन बना लिए. इससे पहले भारत ने टॉस जीत कर ज़िम्बाव्वे को बल्लेबाज़ी की दावत दी. मेज़बान टीम निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति के बाद नौ विकेटों के नुक़सान पर सिर्फ़ 111 रन ही बन सकी.
भारत की ओर से आर. विनय कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट अपनी झोली में डाले जबकि अशोक ढींढा और प्रज्ञान ओझा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. श्रृंखला का दूसरा और अंतिम मैच इसी मैदान पर रविवार को खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम एशिया कप के लिए श्रीलंका रवाना हो जाएगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
