Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टी-20 सिरीज़ पर भारत का क़ब्ज़ा

कप्तान सुरेश रैना और मुरली विजय की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत भारत ने दूसरे टी-20 मुक़ाबले में ज़िम्बाब्वे को सात विकेट से शिकस्त दे दी है.

इस जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की सिरीज़ पर क़ब्ज़ा जमा लिया है.

ग़ौरतलब है कि इससे पहले भारत को त्रिकोणीय एक दिवसीय श्रृंखला में मेज़बान ज़िम्बाब्वे से मुंह की खानी पड़ी थी और इस तरह भारत ने उस हार का बदला ले लिया है.

रविवार को हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी-20 मुक़ाबाले में भारत ने ज़िम्बाब्वे को सात विकेट हराया. इससे पहले शनिवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में भी भारत ने ज़िम्बाब्वे को शिकस्त दी थी.

भारत ने टॉस जीत कर ज़िम्बाब्वे को बल्लेबाज़ी की दावत दी. मेज़बान टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुक़सान पर सिर्फ़ 140 रन ही बन सकी.

जिसके जवाब में भारत ने तीन विकेट के नुक़सान पर 18वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली.

भारत की ओर से कप्तान सुरेश रैना ने धुआंधार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और 44 गेंदों का सामना कर नाबाद 72 रन जड़े.

मुरली विजय ने भी ज़बरदस्त पारी खेली और 39 गेंदों का सामना कर 46 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज़ ओझा ने 10 रनों का योगदान दिया.

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहला विकेट तीसरे ओवर में ही महज़ आठ रन के स्कोर पर गिर गया. दूसरा झटका भी 21 रन पर मिला. लेकिन उसके बाद टीम को टेलर और तैबू ने संभाला और स्कोर को 140 रन तक ले गए.

लेकिन ज़िम्बाब्वे की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं और उनके सभी गेंदबाज़ भारतीय बल्लेबाज़ों के सामने बेबस नज़र आए.

भारत की ओर से अशोक ढ़ीढ़ा ने सर्वाधिक दो विकेट अपनी झोली में डाले जबकि प्रज्ञान ओझा, अमित मिश्राऔर अश्विन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.

रैना को उनकी धमाकेदार पारी के लिए मैन ऑफ़ द् मैच चुना गया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+